बिजनौर में जमीन दिखाकर दो अलग-अलग व्यक्तियों से हड़पे 42 लाख रुपये, पांच पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर में भूमि एग्रीमेंट के नाम पर दो अलग-अलग व्यक्तियों से 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ ...और पढ़ें

HighLights
जमीन एग्रीमेंट के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी।
दो अलग-अलग व्यक्तियों को बनाया गया शिकार।
पुलिस ने पांच आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो व्यक्तियों ने भूमि के नाम पर एग्रीमेंट कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र हल्दौर के गांव गंगोडा जट निवासी किशन सिंह के पिता को गांव जलालाबाद निवासी शेर सिंह ने साल 2022 में शादीपुर मंदिर के पास तोहिद नाम के व्यक्ति की 35 बीघा भूमि खरीदने के बाबत दिखाई थी।
जमीन दिखाने के बाद शेर सिंह ने किरतपुर निवासी धनंजय सिंह निवासी किरतपुर से मिलवाया था। आरोप है कि उनके पिता को जाल में फंसा कर चार अप्रैल 2022 को 25 लाख रुपए में भूमि का एग्रीमेंट करके ले लिए। उनके पिता की 14 जुलाई 2022 को उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने षड्यंत्र तहत रुपये हड़पने के मामले में शेर सिंह, धनंजय और तोहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर गांव हसन अलीपुर हीरा उर्फ हीरा खेमपुर निवासी सुधीर कुमार ने को साल 2021 में उपरोक्त भूमि को फिरोज, किरतपुर निवासी मोहम्मद अनवर व फुरकान ने दिलवाने की बात कही।
इसके बाद तोहिद के साथ सभी की मीटिंग हुई। तोहिद ने फर्जी कूटरचित एग्रीमेंट का स्टांप लिख दिया और सुधीर से 17 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद सभी ने सुधीर से बातचीत बंद कर दी। सुधीर कुमार ने फिरोज, मोहम्मद अनवर, फुरकान, तोहिद के विरुद्ध षडयंत्र कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर 17 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया हैं।