Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बड़ा आदमी बनना चाहता था, लेकिन बन नहीं सका, इस कारण...,' युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पानी की टंकी से लटककर दे दी जान

    By Nanadkishor Nanad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:37 AM (IST)

    Bijnor News: बिजनौर में 20 वर्षीय युवक का शव पानी की टंकी पर लटका मिला। परिवार के अनुसार वह कुछ समय से बीमार भी चल रहा था। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. बिजनौर में युवक का शव पानी की टंकी पर लटका मिला।

    2. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

    संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। संदिग्ध हालात में गायब हुए युवक का शव पानी की टंकी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    युवक ने मरने से पहले पानी की टंकी के ऊपर ही सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा। जिसमें लिखा की बड़ा आदमी बनना चाहता था, लेकिन ऐसा कुछ बन नहीं सका। जिस कारण जान दे रहा हूं।

    नगर के मुहल्ला लाल सराय निवासी 20 वर्षीय नवेद पुत्र अकबर बिजली फिटिंग का काम करता था। नवेद सोमवार की देर रात तक काम से घर नहीं आया तो तो स्वजन ने मुहल्ले वासियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

    मंगलवार की सुबह स्वजन को सूचना मिली कि नवेद का शव कालाखेड़ी रोड के पास हाइवे के अंडरपास के निकट बनी पानी की टंकी के ऊपर लटका हुआ है। सूचना पर बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस व फायर टीम की मदद से युवक के शव को टंकी से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

    थाना प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि पुलिस टीम को टंकी के ऊपर युवक द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने लिखा है कि वह अपनी लाइफ में एक बड़ा आदमी बनना चाहता था जो नहीं बन सकता। इसी टेंशन में अपनी जान दे रहा हूं।

    थाना प्रभारी ने बताया कि स्वजन के अनुसार युवक कुछ दिन से बीमार चल रहा था और उसका उपचार जारी था। उपचार के चलते उसके एक हाथ में ड्रिप चढ़ाने का केनुला लगा था। युवके के छह भाई व बहन हैं। 

    खबरें और भी