विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में बनैली नदी के पुल की एप्रोच दोबारा धंसी, सड़क पर बना 5 फीट गहरा गड्ढा; हादसे का खतरा

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 09 Sep 2026 05:07 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में बनैली नदी पुल की एप्रोच लगातार बारिश के कारण दूसरी बार धंस गई है, जिससे गहरे ...और पढ़ें

भूतपुरी में बनैली नदी के पुल से मिट्टी धंसने के स्थान के पास से गुजरती कार, पुल की एप्रोच पर मिट्टी धंसने हुआ गड्ढा। जागरण

भूतपुरी में बनैली नदी के पुल से मिट्टी धंसने के स्थान के पास से गुजरती कार, पुल की एप्रोच पर मिट्टी धंसने हुआ गड्ढा। जागरण

HighLights

  1. लगातार बारिश से गहरा गड्ढा बना, खतरा बढ़ा।

  2. कांवड़ यात्रा के दौरान खोला गया था पुल।

संवाद सूत्र, भूतपुरी (बिजनौर)। तीन दिन पहले लगातार हुई तेज बरसात के कारण बनैली नदी के पुल की एक साइड की एप्रोच बुधवार को फिर से धंस गई है। जिससे एप्रोच की दीवार के पास कई फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जबकि सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से करीब पांच फिट हिस्सा नीचे धंस गया है।

इससे पुल से आवाजाही से हादसों का डर बना हुआ है। हालांकि पहले कुछ माह से पुल बंद था, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सहूलियत के चलते डीएम के आदेश पर पुल को खोला गया था।

क्षेत्र से गुजर रही बनैली नदी पर कई दशक पुराना पुल बना हुआ है। इसके क्षतिग्रस्त होने पर कुछ माह पहले आवाजाही बंद कर दी गई थी। हालांकि इसके पास ही नये पुल का कार्य भी शुरू किया गया था, लेकिन बरसात के चलते कार्य बंद है। पुराने पुल को कुछ माह पहले सीमेंटेड ब्लाक रखकर बंद किया गया था, लेकिन कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड के जसपुर, काशीपुर आदि स्थानों से आने वाले शिवभक्तों की सहूलियत के लिए इसे खुलवाया गया था, किंतु तीन दिन पहले हुई तेज बरसात से बुधवार को पुल की एप्रोच धंस गई है।

करीब दो माह पहले भी एप्रोच की मिट्टी धंसने से सड़क का बड़ा हिस्सा गिर गया था। उस समय सड़क पर दीवार बनाकर और सीमेंट के ब्लाक लगाकर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया था।

हालांकि अब कांवड़ यात्रा समाप्त हुए करीब 10 दिन बीत चुके हैं। क्षेत्रीय निवासी सुरेश कुमार, अनिल कुमार, अंकित और योगेश आदि ने किसी हादसे की आशंका को देखते पुल से आवाजाही बंद कराने की मांग की है।

दो माह में दूसरी बार धंसी एप्रोच

बनैली नदी के पुल की एप्रोच करीब दो माह में दूसरी बार धंसी है। लगातार बरसात और पानी के तेज बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से स्थिति और गंभीर हो गई है। एप्रोच की दीवार के पास कई फिट गहरा गड्ढा बनने के साथ सड़क का करीब पांच फिट हिस्सा नीचे धंस गया है। दो माह पहले भी एप्रोच धंसने के बाद यातायात बंद कर सड़क की मरम्मत कराई गई थी।

इन्होंने कहा

कांवड़ यात्रा के लिए पहले धंसी एप्रोच की मरम्मत कराकर पुल को खोला गया था। अब एप्रोच की मिट्टी फिर से नीचे धंस गई है। क्षतिग्रस्त पुल को दोबारा बंद कराया जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो सके।
-एचएस शर्मा, एसडीओ, लोनिवि निर्माण खंड, नजीबाबाद।