Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कारोबारी के एक लाख लेकर भाग गया कुत्‍ता, बाइक के बैग में पन्नी में रखे थे रुपये

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 25 May 2026 06:32 AM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर में दवा कारोबारी के बाइक बैग से एक कुत्ता एक लाख रुपये से भरी पन्नी लेकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ...और पढ़ें

    रुपयो से भरी पन्नी लेकर भागता कुत्‍ता। वीडि‍यो ग्रैब

    रुपयो से भरी पन्नी लेकर भागता कुत्‍ता। वीडि‍यो ग्रैब

    HighLights

    1. सात घंटे तक कुत्ते और रकम की हुई तलाश।

    2. सीसीटीवी में कैद हुई घटना, कुत्ता व रुपये नहीं मिले।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। दवा कारोबारी की बाइक के बैग में रखे एक लाख रुपये भरी पन्नी लेकर एक कुत्‍ता भाग गया। सीसीटीवी में घटना कैद हो गया।

    सात घंटे तक कुत्ते और रकम की तलाश की गई। दोनों में कोई नहीं मिला। मायूस होकर दवा कारोबारी घर लौट गया। पन्नी ले जाते समय कुत्ते का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस घटना काे लेकर सब हैरान है।

    शहर के बुल्ला के चौराहे के रहने वाले पर नवाब अहमद का पशुओं की दवाई बेचने का मेडिकल स्टोर है। शनिवार दोपहर पौने एक बजे वह बाइक से शंभा बाजार में स्थिल किले वाली मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। बाइक को मस्जिद से कुछ दूर गली में खड़ा कर दिया।

    नवाब अहमद ने बिक्री के एक लाख रुपये काली पन्नी में बांधकर बाइक के बैग में रख दिए। जल्दबाजी में रुपये बाइक के बैग में रखे रह गए। नवाब ने बैग की चेन भी बंद नहीं की। जब वह नमाज अदा कर लौटे तो बाइक के बैग से रुपये रखी पन्नी गायब थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए।

    नवाब ने आसपास रुपये की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखकर सबके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता बाइक के बैग से पन्नी को ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते खाने के वस्तु समझकर पन्नी उठाकर ले गया।

    खबरें और भी

    शनिवार रात तक कुत्ते की तलाश की गई। कुत्ते का पता चल सका और न ही रुपये मिले हैं। हताश मेडिकल स्टोर संचालक वापस लौट गया है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं हुई है।

    हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जानवर से जुड़ा हुआ है। इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। कोई शिकायत नहीं आई है.