Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फार्म हाउस में खोल रखी थी नामी कंपनी का नकली गुटखा बनाने की 'फैक्ट्री', छापामार कार्रवाई में एक आरोपित गिरफ्तार, चार फरार

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:47 PM (GMT+05:30)

    Bijnor News : बिजनौर के पावटी गांव में एक नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फार्म हाउस में नकली गुटखा बनाते हुए टीम ने छापा मारा। इस मामले में ए ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में नकली गुटखा बनाने का आरोपित। सौ. पुलिस

    पुलिस की गिरफ्त में नकली गुटखा बनाने का आरोपित। सौ. पुलिस  

    HighLights

    1. भारी मात्रा में नकली गगन गुटखा और कच्चा माल बरामद।

    2. कानपुर की गुटखा कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    संवाद सूत्र, हल्दौर (बिजनौर)। गांव पावटी के पास स्थित फैरी फार्म हाउस में रविवार देर शाम टीम को गगन कंपनी का नकली गुटखा व अन्य तंबाकू उत्पाद बनाने की फैक्ट्री संचालित होती मिली। कंपनी डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने फार्म हाउस के संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली गुटखा आदि सामान जब्त किया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फार्म हाउस मालिक समेत चार आरोपित फरार है।

    नूरपुर के मुहल्ला कबीरनगर निवासी आदिल का हल्दौर थाना क्षेत्र के बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट हाईवे पर गांव पावटी के पास स्थित फैरी फार्म हाउस है। फार्म हाउस में कानपुर से संचालित गगन गुटखा कंपनी का नकली उत्पाद तैयार होने की शिकायत कंपनी डायरेक्टर अनिल गुप्ता ने अधिकारियों से की थी।

    सूचना पर हुई छापेमारी 

    सूचना पर रविवार शाम खाद्य सुरक्षा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके वर्मा, अनुपम यादव, शंभू दयाल जीएसटी अधिकारी और सीओ सिटी संग्राम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फेरी फार्म के अंदर से नकली गुटखा बनते हुए पकड़ लिया। टीम को देखकर आरोपित फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया।

    यह माल हुआ बरामद 

    टीम को मौके से 2537 तैयार पाऊच ( आठ बोरे ), 24 किलो खाली पाऊच, तीन बोरी कच्चा माल (130 ) किलो बरामद किया। जिला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर निवासी गगन पान मसाला कपंनी के डायरेक्टर अनिल गुप्ता की ओर से नूरपुर के मुहल्ला कबीरनगर निवासीगण अब्दुल रहमान व आदिल, नूरपुर थाना के गांव कुंडा निवासी युसुफ, बरेली निवासी अजय व बदायूंं निवासी आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    पुलिस को पैकिंग मशीन व भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब्दुल रहमान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    थाना निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि अब्दुल रहमान पहले पांच अक्टूबर को मुहल्ला गांधी नगर में नकली गगन गुटखा बनाने के आरोप में पकड़ा गया था। दोबारा से पावटी में पकड़ा गया है। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। बरेली का अजय वहां से कच्चा सामान रहता था। यहां पर मशीन से अब्दुल रहमान तैयार करता था।