Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    व्यापारी के हाथ की अंगुली 'शक्तिमान' ने मुंह से काटकर अलग कर दी, इसके बाद अंगुली लेकर थाने पहुंचे पीड़ित और...

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:07 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर में एक टेंट व्यापारी की अंगुली मारपीट के दौरान काट दी गई। व्यापारी अपनी कटी अंगुली लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मामूली विवाद में सगे भाईयों ने किया व्यापारी पर हमला

    2. एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की पुलिस को तलाश।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। मारपीट के दौरान आरोपित ने टेंट व्यापारी की अंगुली काट दी। व्यापारी अंगुली लेकर शहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घायल की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भाईयों ने मामूली बात पर हुए विवाद के बाद व्यापारी पर हमला कर दिया। दूसरा आरोपित शक्तिमान फरार है।

    शहर कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी अशोक टेंट की दुकान करते हैं। दुकान पर गांव का ही रोहताश भी काम करता था। रविवार रात रोहताश अशोक से पैसे मांगने लगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों में हाथा-पाई हो गई। इसी बीच रोहताश का भाई शक्तिमान उर्फ रंजीत भी मौके पर गया।

    दोनों भाईयों ने मिलकर व्यापारी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपित शक्तिमान ने अशोक की बायें हाथ ही अंगुली मुंह से चबा दी और काटकर अलग कर दी। शोर सुनकर आए स्थानीय लाेगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया गया। इस बीच आरोपित दोनों भाई मौके से फरार हो गए।

    उधर, व्यापारी अशोक अपनी कटी अंगुली पाॅलीथिन में रखकर शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के समक्ष कटी उंगुली पुलिस के सामने रखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने व्यापारी का मेडिकल कराया। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में रोहताश और शक्तिमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि आरोपित रोहताश को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपित शक्तिमान की तलाश जारी है।