यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कब्र पर तंत्र क्रिया की और ले गए सिर: सट्टे का नंबर जानने के लिए काटी कारी की खोपड़ी, दो तांत्रिक गिरफ्तार
Bijnor News पुलिस खारी के कब्रिस्तान से कारी के शव काटने वालों की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। जब उनसे पूछताछ की तो उ ...और पढ़ें

HighLights
- तंत्र क्रिया कर सिद्व करने के साथ पता लगाते सट्टे नंबर
- गांव खारी में कब्रिस्तान में कब्र खोदकर काटा था कारी सिर
जागरण संवाददाता, बिजनौर। हल्दौर क्षेत्र के गांव खारी के कब्रिस्तान में कारी सैफुर रहमान की कब्र से सिर काटकर ले जाने वाले मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद राजफाश कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र के दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपितों की सिर पर तंत्र क्रिया कर उसे सिद्ध करने की योजना थी। उसके बाद सट्टे का नंबर पूछा जाता। सट्टे नंबर सही लगने पर सटोरी से आधी रकम लेने का प्लान था। गिरफ्तार आरोपितों में एक गांव मोजीपुर निवासी रामवीर और दूसरा गांव खारी निवासी कासिम है।
कब्र पर फातिहा पढ़ने गए थे तब जानकारी हो सकी
23 सितंबर को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी के रहने वाले मशहूर कारी सैफुर रहमान की कब्र में उनके शव से सिर गायब कर दिया गया था। पुलिस ने उनके बेटे फरमान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस और स्वाट टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने शनिवार को राजफाश कर दिया। पुलिस ने हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी कासिम और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजीपुर के रहने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपित करते हैं तंत्र क्रिया
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित तंत्र क्रिया करते हैं। उन्हें जानकारी मिली कि किसी धार्मिक व्यक्ति की झाेपड़ी मिल गई, तो तंत्र क्रिया कर उसे सिद्ध कर लिया जाएगा। जिसके बाद कारी का सिर सट्टे का सही नंबर बता सकता है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांव खारी और आसपास में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा लगता है, ऐसे में सटोरिया उनके बताए सट्टा का नंबर पर रकम जीतता है, तो आधी रकम वे लेंगे और जल्द ही अमीर बन जाएंगे।
खबरें और भी

मुखबिरी के बाद पुलिस आरोपितों के पीछे लग गई। दबाव बनने पर आरोपित कासिम सिर को लेकर मुंबई चला गया और पुलिस के डर से समुद्र में सिर फेंक दिया।
आधी रात में पहुंचे कारी की कब्र पर
रामवीर और कासिम शातिर तांत्रिक है। वह जगह-जगह जाकर तंत्र क्रिया करते हैं। महिलाओं को वश में करने के अलावा सट्टे का नंबर बताने का भी काम करते हैं। रामवीर कुछ समय कोटद्वार में रहा है। वहां पर उसे चौधरी सिद्व पुरुष के नाम के तौर पर जानते हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती है।
ये भी पढ़ेंः UP News: चुनाव दर चुनाव फेल होते फॉर्मूलों से BSP का अस्तित्व खतरे में! हरियाणा में भी खिसका मायावती का जनाधार
पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर की रात नौ बजे रामवीर खारी में कासिम के घर आ गया। आधी रात होने पर दोनों कारी के कब्र पर पहुंच गए। वहां पर कपूर, धूपबत्ती या अन्य चीजों से तंत्र क्रिया की। तंत्र क्रिया करने के बाद सिर को काट लिया। दो साल पहले उन्होंने नजीबाबाद क्षेत्र के जाफरा के पास कब्रिस्तान में कब्र से शव का सिर काटने का प्रयास किया था लेकिन दोनों कामयाब नहीं हुए थे।