विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर का मामला : निलंबित निरीक्षक और सिपाही ने वीडियो में कहा-हमने कर ली मानसिक शादी

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 12:41 PM (IST)

निलंबित निरीक्षक नीरज कुमार सिंह और एक जीआरपी महिला सिपाही ने एक वीडियो जारी कर 'मानसिक शादी' का दावा किया ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. निलंबित निरीक्षक और सिपाही ने 'मानसिक शादी' का दावा किया।

  2. थाने के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का मामला सामने आया।

  3. दोनों ने प्रसारित अश्लील वीडियो को बताया जा रहा है फर्जी ।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बढ़ापुर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की ओर से थाने के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में हर रोज नया मोड़ आ रहा है। शुक्रवार को निलंबित निरीक्षक और जीआरपी की महिला सिपाही ने एक वीडियो जारी कर आपस में मानसिक रूप से शादी करने का दावा किया है। प्रसारित वीडियो को एआइ से बनाया हुआ बताया था। उधर, निलंबित निरीक्षक की पत्नी ने एसपी बिजनौर को अपना वीडियो भेजकर अश्लील वीडियो को प्रसारित होने से रोकने की गुहार लगाई है।

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने एक सप्ताह पहले एक मिनट 13 सेकेंड का अश्लील वीडियो थाने के ग्रुप में डाला था। बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया था। वीडियो में महिला के चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि पुरुष की आवाज सुनाई दे रही थी। बुधवार को एसपी ने नीरज को निलंबित कर दिया था। वीडियो में जीआरपी की एक महिला सिपाही नजर आ रही थी। गुरुवार को जीआरपी के सिपाही ने अपनी पत्नी के जीआरपी पुलिस लाइन से गैर हाजिर होने और निलंबित निरीक्षक नीरज से जान को खतरा जताते हुए एसपी बिजनौर और एसपी जीआरपी मुरादाबाद से शिकायत की थी।

शुक्रवार को एक और वीडियो जारी हुआ। वीडियो में निलंबित निरीक्षक और उक्त महिला जीआरपी सिपाही नजर आ रहे हैं। महिला सिपाही कह रही है कि हमने मानसिक तौर पर शादी कर ली है। इस दौरान प्रसारित अश्लील वीडियो को फेक बताया। उधर, निलंबित निरीक्षक की पत्नी ने भी शनिवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को भेजे अपने वीडियो में कहा कि अश्लील वीडियो को प्रसारित होने से रोका जाए। वह फेक है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक की पत्नी ने सिर्फ वीडियो को गलत बताते हुए रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने किसी की शिकायत नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।