विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: दबिश के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या, लापरवाही पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Updated: Sun, 30 Aug 2026 05:27 AM (IST)

बिजनौर की नांगल पुलिस के एक दारोगा और चार सिपाहियों को गुरुग्राम में दबिश के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर की आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नांगल पुलिस के दारोगा समेत पांच निलंबित।

  2. गुरुग्राम में दबिश के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या।

  3. अधिकारियों को सूचना न देने पर हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नांगल पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक जानलेवा हमले के आरोपित को हरियाणा के गुरुग्राम में पकड़ने गई पुलिस टीम की दबिश के दौरान शरण देने वाले हिस्ट्रीशीटर ने मंगलवार को खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर थी। इस मामले में एसपी ने अधिकारियों को बिना सूचना दिए गैर प्रदेश में जाना और लापरवाही से दबिश देने के मामले में नांगल थाने में तैनात एक दारोगा व चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

नांगल थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी सविता पर गांव के युवकों पर फायरिंग की थी। इस प्रकरण में थाने में पंकज और मोंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपित पंकज की तलाश की जा रही थी। आरोपित पंकज के लाेकेशन 25 अगस्त को हरियाणा के गुरुग्राम शहर में मिली थी।

सूचना पर 25 अगस्त को नांगल थाने का दारोगा हरस्वरुप शर्मा सिपाही सुजीत, रोहित, पवन शर्मा और अरूण राजोराव के साथ गुरुग्राम में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपित उस समय नांगल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सोजीमल निवासी हिस्ट्रीशीटर डिकेंद्र पाल के यहां ठहरा हुआ था। दबिश के दौरान डर की वजह से डिकेंद्रपाल ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने पंकज को दबोच लिया। पिता या भाई नहीं होने के चलते डिकेंद्रपाल के चाचा ने गुरग्राम से शव लाकर 27 अगस्त की शाम बालवाली घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मामला एसपी के संज्ञान में आया। पता चला कि बिना अधिकारियों को सूचना दिए दबिश दी गई थी। हालांकि, स्थानीय थाने में आमद कराई गई थी। लेकिन दबिश के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई।

एसपी कृष्ण कुमार ने दारोगा हरस्वरुप शर्मा, सिपाही सुजीत, सिपाही रोहित, सिपाही पवन शर्मा और सिपाही अरूण राजोराव को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि दबिश लापरवाही बरतने से हिस्ट्रीशीटर के आत्महत्या करने और लिखित अनुमति नहीं लेने के मामले में दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।