Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में मिट्टी की ढांग में दबे तीन युवक, एक की गई जान; अन्य घटना में दुबई एयरपोर्ट पर युवक की मौत

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:27 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर के गांव सूंदरा-मूंदरा में नहर के पास मिट्टी निकालते समय ढांग गिरने से तीन युवक दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन 34 व ...और पढ़ें

    राम सिंह का फाइल फोटो

    राम सिंह का फाइल फोटो

    HighLights

    1. गांव सूंदरा-मूंदरा के निकट नहर के पास हुई घटना

    2. दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी।

    संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। गांव सूंदरा-मूंदरा में नहर के पास से मिट्टी निकालते समय अचानक ढांग गिरने से तीन युवक दब गए। शोर सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों ने किसी प्रकार तीनों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।

    क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी 34 वर्षीय राम सिंह पुत्र चन्द्रपाल उर्फ भज्जन सिंह मजदूरी करता था। रविवार की देर शाम वह अपने साथी महेश व छोटू के साथ गांव सूंदरा-मूंदरा स्थित बड़ी नहर की पटरी के पास ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लेने गया था। युवक के घर का भराव होना था। तीनों ऊंचे टीले से मिट्टी निकाल रहे थे। तभी मिट्टी की ढांग नीचे गिर गई। जिसमें राम सिंह सहित तीनों मिट्टी में दब गए।

    महेश व छोटू ने अपना सिर मिट्टी से बाहर निकाल लिया और शोर मचाया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तीनों को किसी प्रकार बाहर निकाला। महेश व छोटू को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वजन राम सिंह को भी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    राम सिंह की मौत की सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, पुत्र व पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के लिए राम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, दोनों घायल हुए युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दस साल की अदिति की जान लेने वाली मादा गुलदार पिंजरे में फंसी

    दुबई एयरपोर्ट पर बगदाद अंसार के युवक की मौत

    धामपुर : गांव बगदाद अंसार निवासी 26 वर्षीय जीशान पुत्र शमीम पिछले तीन वर्षों से दुबई में रहकर रोजगार कर रहा था। स्वजन के मुताबिक वह छुट्टी लेकर अपने घर धामपुर लौट रहा था। जैसे ही वह दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचा, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीशान अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था।

    यह भी पढ़ें- बीस साल के युवक ने तीन साल के बच्चे से की हैवानियत, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका