Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बात नेग पर बिगड़ी तो दुल्हन ने दिया दूल्हे को धक्का, खूब हुई तकरार... शादी से किया इन्कार

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

    बिजनौर में एक शादी समारोह में नेग की रकम को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष द्वारा 1100 रुपये के नेग पर टिप्पणी करने से कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मंडप में नेग की रकम पर विवाद से शुरू हुई तकरार।

    2. दुल्हन ने दूल्हे को धक्का दिया, शादी करने से मना किया।

    3. बरात बिना दुल्हन के लौटी, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। मंडप में दूल्हे के स्वागत के दौरान नेग देने को लेकर दुल्हन पक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। गहमा-गहमी के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत की है।

    एक गांव निवासी युवती की बरात नूरपुर रोड स्थित मंडप में आई थी। चढ़त के बाद दूल्हे का दुल्हन पक्ष के लोग स्वागत कर रहे थे। रस्म के तौर पर दूल्हे पक्ष ने 1,100 रुपये दुल्हन की भाभी को नेग के रूप में दे दिए। रुपयों को कम बताकर दुल्हन पक्ष की एक महिला ने टिप्पणी कर दी। इससे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इसी दौरान दूल्हा मंडप के अंदर पहुंच गया। वहां दुल्हन व दूल्हे में भी कहासुनी हो गई। दुल्हन ने दूल्हे को धक्का दे दिया।

    सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। देर रात तक चली गहमा-गहमी के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। शनिवार को दोनों पक्ष शहर कोतवाली पहुंचे और अपना पक्ष रखा।

    दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की मांग की। उधर इस संबंध में कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष अपने स्तर से समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं।

    खबरें और भी