विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर के जसकीरत ने 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराया नाम, DM करेंगे सम्मान

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:56 AM (GMT+05:30)

बिजनौर के कुआंखेड़ा गांव के 14 वर्षीय छात्र जसकीरत सिंह ने 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है।

अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा में बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रमाण पत्र के साथ छात्र जसकीरत सिंह

अफजलगढ़ के गांव कुआंखेड़ा में बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रमाण पत्र के साथ छात्र जसकीरत सिंह

HighLights

  1. जसकीरत ने 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स किए।

  2. 'बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज कराया।

  3. डीएम बिजनौर 15 नवंबर को करेंगे सम्मानित।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव कुआंखेड़ा निवासी 14 वर्षीय छात्र जसकीरत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने मात्र 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर अपना नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन किया है।

जसकीरत सिंह ने कुछ दिन पहले बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव जुड़कर अपना यह करतब दिखाया, जिसे देखकर संस्था के प्रतिनिधियों ने सराहना कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया है। उनके पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि जसकीरत गांव अगवानपुर के नैनीताल कान्वेंट स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है।

इस उपलब्धि पर स्वजन व स्कूल प्रशासन ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि जसकीरत की इस उपलब्धि की सूचना पर डीएम बिजनौर की ओर से ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें आगामी 15 नवंबर को बिजनौर के कलेक्ट्रेट में जसकीरत को बुलाया गया है, जिसमें डीएम द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों व ग्रामीणों ने जसकीरत को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रशासक बनीं सहारनपुर की अर्चना त्रिपाठी, सात समंदर पार जिले का नाम किया रोशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।