बिजनौर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की स्कूल बस चोरी, उसके बाद मुरादाबाद जिले में हुआ चालान
बिजनौर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमजद अहमद की स्कूल बस चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घर के समीप ही एक खाली प्लाट में खड़ी रहती थी बस।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमजद अहमद की स्कूल बस चोरी हो गई। बस उनके घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी रहती थी।
मंगलवार सुबह बस वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से पता किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
अमजद अहमद ने बताया कि मंगलवार शाम उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इससे पता चला कि बस का चालान मुरादाबाद के कांठ में हुआ है, जिसके आधार पर पता लगा कि बस कांठ में हो सकती है। कुछ ग्रामीणों के साथ उन्होंने कांठ जाकर भी तलाश किया, लेकिन बस नहीं मिली। उन्होंने धामपुर पुलिस से शिकायत कर बस की तलाश करने की मांग की है।
जिला उपाध्यक्ष की बस धामपुर के प्रियंका माडर्न स्कूल में लगी है। इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते वह गांव में खड़ी थी। धामपुर कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। स्योहारा रोड व अन्य स्थानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही बस बरामद कर ली जाएगी।
शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला
चांदपुर: थाना हीमपुरदीपा के गांव गंधौर निवासी उदल सिंह जलीलपुर में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। मंगलवार को वह सुबह पौने दस बजे ठेके पर पहुंच गया था। आरोप है कि 9:50 बजे कुछ युवक वहां पहुंचे और ठेका खोलकर शराब देने के लिए कहा। समय से पहले ठेका खोलने से मना करने पर युवक धमकी देते हुए चले गए।
खबरें और भी
रात के समय वह ठेका बंद करने के बाद वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक मेडिकल स्टोर के सामने कुछ युवकों ने उदल सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सिर पर डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गए।
उधर, मेडिकल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। काेतवाल राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक का मेडिकल कराया गया है। जिसके गंभीर चोट आई है। मामले में उदल के भाई मूला सिंह की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।