बिजनौर में सीएम योगी का बेबाक अंदाज, सधी बात और जनता का खूब मिला साथ; कानून तोड़ने वालों को दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कानून तोड़ने वालों को चेतावनी दी और जिले के विकास का विजन प्रस्तुत किया। उन् ...और पढ़ें

सीएम योगी का बेबाक अंदाज।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नवनीत शर्मा, बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचने से पहले से ही पंडाल का पारा गर्मी से अधिक उत्साह से चढ़ा हुआ था। जय श्रीराम और पार्वती पतये हर हर महादेव के उदघोष के साथ अपने संबोधन का शुभारंभ करने और महात्मा विदुर की धरती को प्रमाण करते ही पंडाल योगी-योगी के नारों से गुंज उठा। अपने सधे संबोधन के दौरान उन्होंने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी।
कानून तोड़ने वालों को मंच से इशारों में समझाया भी और ऐसा न करने वालों का अंजाम क्या हो सकता है ये भी बताया। रोजगार व जनपद के विकास को लेकर अपना विजन रखा और जनपद के विकास को गति देने के लिए शीघ्र ही फिर से आकर विभिन्न योजनाओं के लोर्कापण और शिलान्यास का वायदा भी किया।
योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान के दौरान जनपद के युवाओं को भी खूब साधा। उन्होंने कहा कि यहां का युवा शारीरिक रूप में मजबूत है और इस बार पुलिस भर्ती में यहां के युवाओं का बड़ी संख्या में चयन हुआ है। क्या किसी ने चेहरा देखकर या पैसा लेकर रोजगार दिया, अब ऐसा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि तैयार रहिए, आगे भी ऐसे ही मौके मिलने वाले हैं। ऐसे ही खेती किसानी की बात करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य में वृद्धि के लिए रालोद नेता जयन्त चौधरी के साथ जनप्रतिनिधि और भारतीय किसान संगठन के लोगों ने मांग की। हमने स्वीकर किया और 30 रुपये की वृद्धि की।
खबरें और भी
आगे कहा कि हमें इसे नई दिशा में लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही परिणाम आपके सामने होगा। किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि बिजनौर के किसानाें के परिश्रम से ही प्रदेश का पेट अन्न से भर रहा है। कानून व्यवस्था की जैसे ही उन्होंने बात शुरू कि और गाजियाबाद का नाम लिया, पंडाल एक बार फिर योगी-योगी के जयकारों से गुंज उठा।
उन्होंने इशारों में समझाते हुए कहा कि अपनी नालायक औलाद को मां-बाप समझाएं, नहीं तो परिणाम तीन पीढ़ी याद रखेंगी। जिले के विकास और आगामी विस चुनाव पर नजर रखते हुए कहा कि पिछले चुनाव में आपके एक वोट ने कमाल कर दिया। अब यहां बिजनौर में मेडिकल कॉलेज है। हाईवे है और एक्सप्रेसवे भी यहां प्रस्तावित है।
उन्होंने आगे कि स्वर्गीय चरण सिंह जी की 125 वीं जयंती वर्ष है। ऐसे में हर स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा और सभी को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
हम लेकर आ रहे गंगा एक्सप्रेसवे
पिछले काफी समय से जनपद वासी जिले को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग को लेकर आंदोलन चलाए हुए थे। पिछले दिनों ने मुख्यमंत्री ने जनपद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की बात कही थी।
सोमवार को भी मंच से एक बार फिर उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कि हम एक्सप्रेसवे को लेकर आ रहे हैं और आप देखेंगे कि आपका जनपद विकास में अग्रणी होगा। पूर्व की सरकारों की तरह से जनपद को ऐसे नहीं छोड़ा जाएगा।
कांग्रेस व सपा पर रहे हमलावर
अपने संबोधन के दौरान योगी कांग्रेस पर भारत विभाजन से लेकर वर्तमान स्थित तक को लेकर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण ही विभाजन हुआ और विस्थापितों को उनका हक नहीं मिल सका। अब कांग्रेस ने केरलम में भारत विभाजन की मांग करने वाली मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार बनाई है। ऐसे ही सपा को लेकर कहा कि उनके शासन में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं था।