Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सभी अधिकारी सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाएं, बिजनौर डीएम जसजीत कौर का निर्देश

    Updated: Sun, 17 May 2026 12:06 PM (GMT+05:30)

    जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों को शिकायतें समय पर निपटाने और सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' का पालन कर ईंधन बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने गैस व ...और पढ़ें

    समाधान दिवस में जसजीत कौर।

    समाधान दिवस में जसजीत कौर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नगीनाा(बिजनौर)। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के साथ-साथ आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पर आने वाली सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के दिये निर्देश।

    डीएम ने इस अवसर पर भारत सरकार के सहयोग हेतु अधिकारियों से पेट्रोल व डीजल की बचत के लिए एक दिन व्हीकल न चलाने समेत गैस विद्युत की बचत करने का आह्वान किया। सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 28 शिकायतें दर्ज हुई।

    समय से दूर करें सभी शिकायतें

    शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों से सभी शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में समय से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने को कहा‚ जिससे शिकायतकर्ता को पुनः शिकायत न करनी पड़े।

    गलत शिकायत करने वालों को समझाएं

    जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई गलत शिकायत करता है तो उसे समझाएं कि गलत शिकायत कर अपना और अधिकारियों का समय व्यर्थ न करे।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अधिकारियों से सरकार के सहयोग हेतु पेट्रोल की बचत के लिए एक दिन व्हीकल न चलाने‚ बिजली व गैस की बचत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुल 28 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

    यह भी पढ़ें- मायावती को झटका देकर अखिलेश यादव के खेमे में पहुंचे हाजी जियाउद्दीन अंसारी, सपा प्रमुख ने दिलाई सदस्यता

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर एसडीएम विजय शंकर मिश्रा, सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार अमरपाल सिंह, नायब तहसीलदार अजब सिंह, जिला खाद्य पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार व बीएसए सचिन कसाना‚ एसडीओ विद्युत रामकेश समेत सभी विभागों के अधिकारियों के सर्किल के थाना प्रभारी व अध्यक्ष मौजूद रहे।

    खबरें और भी