Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Census Of Dolphins: गंगा में बढ़ रहा डॉल्फिन का कुनबा, बिजनौर में गिनती के दौरान नजारा देखकर खुश हुआ विभाग

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 08:18 AM (IST)

    Bijnor News In Hindi गंगा नदी में पानी की शुद्धता होने से डॉल्फिन का कुनबा बढ़ता नजर आ रहा है। चार डॉल्फिन एक झुंड में दिखने से वन विभाग के अधिकारियो ...और पढ़ें

    Bijnor News: गंगा में पहली बार एक झुंड में दिखीं चार डाल्फिन
    Bijnor News: गंगा में पहली बार एक झुंड में दिखीं चार डाल्फिन

    HighLights

    1. गंगा में पहली बार एक झुंड में दिखीं चार डाल्फिन।
    2. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा की गई है डाल्फिन की गणना

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। डाल्फिन की गणना में वन विभाग की टीम को चार डाल्फिन का कुनबा भी दिखा है। आमतौर पर डाल्फिन दो या तीन की संख्या में दिखती थीं लेकिन उनके झुंड में सदस्यों की संख्या बढ़ाने को बहुत सुखद माना जा रहा है। उम्मीद के मुताबिक डॉल्फिन के कुनबे में इजाफा भी हुआ है।

    धीरे−धीरे बढ़ रही संख्या

    सोमवार को वन विभाग की टीम ने गंगा में डाल्फिन की गणना शुरू की थी। गंगा की धारा में गंगा बैराज से नरोरा बैराज तक लगभग 200 किलोमीटर की धारा में डाल्फिन की गिनती होती है। डाल्फिन आमतौर पर बड़े बड़े झुंडों में रहती हैं लेकिन गंगा में इनकी संख्या ज्यादा नहीं है। हालांकि संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है।

    ये भी पढ़ेंः IT Raid In Agra: शैल कंपनियों व फर्जी फर्म के साक्ष्य मिले, दुबई-पाकिस्तान से भी कारोबारी के संपर्क की आशंका!

    बढ़ रहा है गंगा में डॉल्फिन का कुनबा

    गंगा में डाल्फिन तीन के झुंड में भी मुश्किल से ही दिखती थीं, लेकिन इस साल पहली बार एक झुंड में चार डाल्फिन भी दिखी हैं। डाल्फिन के साथ उनके शावक भी दिख रहे हैं। गंगा में इस साल 50 डाल्फिन दिखी हैं। गंगा में डाल्फिन का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। डाल्फिन के लिए चलाए जा रहे संरक्षण अभियान और गंगा के पानी की शुद्धता को इनका कुनबा बढ़ने का आधार माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म केस में दारोगा के खिलाफ चार्जशीट तैयार, बर्खास्तगी की तलवार लटकी

    डाल्फिन की संख्या साल, डाल्फिन

    2015, 22

    2016, 30

    2017, 32

    2018, 33

    2019, 35

    2020, 41

    2023, 50

    दिखे चार शावक

    साल 2020 में मेरठ और बिजनौर के बीच सबसे ज्यादा दो शावक दिखे थे। हापुड़ और अमरोहा क्षेत्र में एक एक शावक दिखा था। पिछले साल डाल्फिन की गणना नहीं हो पाई थी और 2021 में हुई गणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए थे। इस साल भी डाल्फिन के चार शावक दिखे हैं।

    खबरें और भी

    गहरे पानी में रहना है पसंद

    डाल्फिन गहरे पानी में रहना पसंद करती हैं। जिस इलाके में मुख्य धारा ज्यादा फैलने की वजह से उथली हो जाती है तो ये दूसरे इलाकों में चली जाती हैं। ये हर समय पानी में अठखेलियां करती रहती हैं।

    डाल्फिन के दिख रहे शानदार झुंड

    एक जगह एक झुंड में चार डाल्फिन दिखी हैं। तीन के झुंड में भी डाल्फिन दिख रही हैं। गंगा में डाल्फिन के झुंड को अठखेलियां करते देखकर बहुत अच्छा लगता है। संजीव यादव, वरिष्ठ समंवयक-डब्ल्यूडब्लयूएफ