Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी की चौखट पर पहुंच प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन प्यार को मिली मंजिल

    By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 08 Jun 2026 07:50 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर में युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी। मामला थाने तक पहुंच गया। ...और पढ़ें

    धामपुर के शिव मंदिर में शादी करते प्रेमी युगल। जागरण

    धामपुर के शिव मंदिर में शादी करते प्रेमी युगल। जागरण

    HighLights

    1. प्रेमी व उसके स्वजन ने काफी समझाया लेकिन युवती नहीं मानी।

    2. लगभग चार वर्षों से चल रहा था दोनों का प्रेम प्रसंग।

    संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनाैर)। गांव बमनौली में सोमवार को निकट के गांव निवासी एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई।

    प्रेमी व उसके स्वजन ने काफी समझाया, लेकिन युवती नहीं मानी। जिसके बाद उसे थाने ले आए और युवती के स्वजन को बुलाया गया। काफी देकर बातचीत के बाद भी युवती अड़ी रही तो पास के मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। युवती के स्वजन ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है।

    युवती सोमवार सुबह अपने प्रेमी 25 वर्षीय चंद्रभान पुत्र दारा सिंह निवासी बमनौली के घर पहुंच गई। जहां वह प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवक के स्वजन ने उसे बहुत समझाया और अपने घर वापस लौट जाने को कहा, लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद सभी लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और युवती के स्वजन काे भी बुलाया।

    दोनों पक्षों ने युवती को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास लेकिन उसने मायके जाने से साफ मना कर दिया और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद युवती के स्वजन अपने गांव चले गए, उन्होंने युवती से कोई संबंध न होने की बात कही।
    बाद में युवक के स्वजन व गांव के कुछ बुजुर्गों ने अपने घर ले जाने से पहले दोनों की शादी कराने काे कहा। जिसके बाद पास ही पंजाबी कालोनी स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई और युवती अपने प्रेमी के घर चली गई।

    यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस वालों ने घराती-बराती बनकर चौकी में करा दि‍या 'विवाह'

    इस मामले में युवती के मायके वालों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि युवती बालिग थी, वह युवक के साथ चली गई थी, शादी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। युवती के स्वजन ने शिकायत नहीं की है।
    ग्रामीणों के मुताबिक युवक गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, दोनों एक ही समाज से हैं। उनका पिछले लगभग चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर पर मिलने पहुंचे प्रेमी ने स्वजन के सामने गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला