मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की नहीं हुई है ब्रेन सर्जरी, नोएडा में इलाज जारी; बिजनौर वाले कर रहे इंतजार
Bijnor News : नगीना के नंदपुर गांव के मंदिर में मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते का नोएडा के शिवालय एनिमल शेल्टर में इलाज चल रहा है। दिल्ली के डॉक् ...और पढ़ें

उपचार और परिक्रमा के दौरान कुत्ता। (फाइल फोटो)
HighLights
कुत्ते का नोएडा में दिल्ली के डाक्टरों की निगरानी में चल रहा उपचार
चिकित्सकों की अनुमति के बाद ही कुत्ते को गांव नंदपुर में छोड़ा जाएगा।
संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। नगीना क्षेत्र के गांव नंदपुर के नंदलाल देवता मंदिर में एक सप्ताह तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते का नोएडा के शिवालय एनिमल शेल्टर में दिल्ली के अस्पताल के पशु चिकित्सकों के परामर्श पर इलाज चल रहा है।
गुरुवार को उसे मैक्स पैट जेड अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, वहां उसकी कई जांच हुूईं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिलने की संभावना है। उधर, ग्रामीण उसकी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। डाक्टरों की सलाह के आधार पर ही उसकी बिजनौर वापसी तय होगी।
एनजीओ प्रेमपथ एनिमल शेल्टर बिजनौर के चिकित्सक अश्वनी चित्रांश ने बताया कि मैक्स के चिकित्सकों की सलाह पर कुत्ते की प्लेटलेट्स व हीमोग्लोबिन सहित की कुछ जांचें फिर से कराई गईं हैं। शुक्रवार को मैक्स से वापस उसे नोएडा के शिवालय एनिमल शेल्टर पर लाया गया है। दिल्ली के चिकित्सकों की अनुमति के बाद ही कुत्ते को गांव नंदपुर में छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत में सुधार, गांव वाले कर रहे बेसब्री से इंतजार; बार-बार कर रहे अस्पताल में फोन
दिमाग का नहीं हुआ है आपरेशन
अश्वनी चित्रांश ने बताया कि कुछ दिन पहले यह अफवाह फैल गई थी कि कुत्ते के दिमाग का आपरेशन हुआ है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जिस समय उसे बिजनौर से लाया गया था, उसके मुकाबले वर्तमान में हालत ठीक है।
शिवालय एनिमल शेल्टर पर उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। डाक्टर जब उसे पूर्ण रूप से स्वस्थ घोषित करेंगे तभी बिजनौर ले जाया जाएगा। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।