Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra: पेड़ों पर लगे रिफ्लेक्टरों से शिवभक्तों को रास्ता देखने में होगी आसानी, बिजनौर में रूट डायवर्जन की तैयारी

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:51 PM (IST)

    बिजनौर पुलिस कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन की तैयारी में जुटी है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों को रोकने के लिए भारी वाहनों के लिए समय निर्धारि ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो।

    कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मुख्य रूप से 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा।

    2. भारी वाहनों को अलग-अलग स्थान पर रोका जाएगा।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस तैयारी में जुटी है। यातायात पुलिस रुट डायवर्जन का खाका तैयार कर रही है। संभावना है कि 28 जुलाई से रुट डायर्वजन किया जाएगा। हालांकि, 30 जुलाई को पूरी तरह रुट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। भारी वाहनों को रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक ही एस्कोर्ट की निगरानी में कानवाई में निकाला जाएगा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। सात कांवड़ मार्गों पर पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। 

    शिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर कांवड़ यात्रा पूरे सावन चलती है। सावन की कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इसलिए पुलिस हादसे को रोकने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है।
    यातायात पुलिस रुट प्लान बनाने की तैयारी में लगी है। इसको लेकर यातायात डायवर्जन का खाका तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश हैं कि निर्धारित कांवड़ मार्गों पर भारी वाहन नहीं आऐंगे। साथ ही निश्चित मार्ग और समय में ही भारी वाहन चलेंगे।

    इसके लिए रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक समय तय किया है। तब तक भारी वाहनों को अलग-अलग स्थान पर रोका जाएगा। इसके बाद एस्कोर्ट से भारी वाहनों को कानवाई के माध्यम से निकाला जाएगा। हाईवे के कट भी बंद कर दिए गए हैं।

    मुख्य रूप से 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। पुलिस ने मुख्य रूप से नजीबाबाद से हरिद्वार दिशा में जाने वाले भारी वाहनों को नहर पटरी मार्ग निकालने का प्लान बनाया है। कांवड़िये अपने निर्धारित क्षेत्र में चले। वे रात में भटक न जाए और कोई दुर्घटना न हो जाए।

    खबरें और भी

    इसके लिए सात कांवड़ मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। पेड़ों की भी छंटाई की गई है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।