Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुर्गी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 10 May 2026 12:42 PM (IST)

    बिजनौर के मानियावाला गांव में मुर्गी के लालच में पिंजरे में फंसी एक मादा गुलदार को वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। लगभग ढाई से तीन साल की गुलदा ...और पढ़ें

    गांव मानियावाला के नजदीक पिंजरे में कैद मादा गुलदार। सौ. वन विभाग

    गांव मानियावाला के नजदीक पिंजरे में कैद मादा गुलदार। सौ. वन विभाग

    संवाद सूत्र, जागरण. भूतपुरी (बिजनौर)। गांव मानियावाला के नजदीक उत्तर दिशा में बनी पानी की टंकी के पास पिछले कई दिन से गुलदार दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने नरेंद्र सिंह के खेत के पास दो पिंजरे लगाए थे। शनिवार रात के समय एक मादा गुलदार मुर्गी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गई।]

    रविवार सुबह ग्रामीणों ने पिंजरा देखकर वन विभाग को सूचना दी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को रेस्क्यू किया। मादा गुलदार की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष है। सूचना मिलते ही वन दरोगा सुनील राजोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम गुलदार को लेकर पीली डेम चौकी ले गई, जहां उसका परीक्षण कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुलदार को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।