विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor News: जिस्मफरोशी के धंधे में जाने से पहले किशाेरी को छुड़ाया, युवक ने घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 07 Jun 2023 08:57 AM (IST)

Bijnor News In Hindi अपह्त किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को ...और पढ़ें

Bijnor Crime News: जिस्मफरोशी के धंधे में जाने से पहले किशाेरी को छुड़ाया
Bijnor Crime News: जिस्मफरोशी के धंधे में जाने से पहले किशाेरी को छुड़ाया

बिजनौर, जागरण संवाददाता। बढ़ापुर से अपह्त किशोरी से नजीबाबाद में एक मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। मंगलवार दोपहर किशोरी के शोर मचाने पर पुलिस ने बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि दुष्कर्म का आरोपित पति फरार है। पुलिस ने किशोरी के 161 के बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

बंद मकान से सुनी थी किसी के चिल्लाने की आवाज

सोमवार की रात मोहल्ला मुगलूशाह स्थित शीशियों वाली भट्टी गली के एक मकान में बंद किशोरी के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनीं। सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया तो मकान में एक किशोरी बंद मिली। बंधक बनाने महिला एक महिला को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह कस्बा बढ़ापुर की रहने वाली है। एक जून से मकान में बंधक है। राधेश्याम ने बढ़ापुर पुलिस से संपर्क किया गया।

एक जून से घर से लापता थी किशाेरी

बढ़ापुर पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी एक जून को घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने पांच जून को बढ़ापुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना पर सीओ संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष अनुज तोमर मौके पर पहुंच गए। किशोरी व आरोपित महिला को बढ़ापुर ले गए।

शानू ने किया दुष्कर्म

थाना प्रभारी बढ़ापुर ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में बताया कि बढापुर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी महिला व उसका पति बहला-फुसलाकर ले गए। नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह में बंधक बना लिया। शानू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विवेचक ने 161 के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी के मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित शानू व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि कोर्ट के बयान और मेडिकल के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गलीच धंधे में धकेलने की साजिश तो नहीं थी?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है। वह किशोरी को कपड़े व पैसा दिलवाने के बहाने नजीबाबाद ले गए। वहां पर बंधक बना लिया। इस दौरान कई और भी लोग दंपती से मिलने आए। आशंका है कि किशोरी को जिस्मफरोशी में धकेलने की साजिश रची जा रही थी। महिला हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।