Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता... 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए

    By Nanadkishor Nanad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 18 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    नगीना के नंदपुर गांव में एक कुत्ता छह दिनों से मंदिर की परिक्रमा कर रहा है, जिससे उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। बिजनौर के प्रेमपथ एनिमल शेल् ...और पढ़ें

    नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर के नंदलाल देवता महाराज पर कुत्ते द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने के दौरान जमा भीड़। जागरण

    नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर के नंदलाल देवता महाराज पर कुत्ते द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने के दौरान जमा भीड़। जागरण

    HighLights

    1. नगीना के गांव नंदपुर के नंदलाल देवता मंदिर परिसर में भंडारा करते ग्रामीण

    2. प्रेमपथ एनिमल सेल्टर के टीम पहुंची नंदपुर, किया कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण

    3. अब तक 60 हजार से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे कर चुके कुत्ते के दर्शन

    संवाद सूत्र, जागरण. नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक कुत्ता पिछले छह दिन से मंदिर के चक्कर लगाकर परिक्रमा कर रहा है। कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर की टीम ने नंदपुर पहुंच कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

     

    टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर कुत्ते को खाना खिलाने का कार्य कर रही है। उधर, ग्रामीण यहां पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों की सेवा में दूध, खीर, हलवा आदि का भंडारा कर सेवा कर रहे हैं। नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर के नंदलाल देवता महाराज पर कुत्ते द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने का क्रम छटे दिन भी जारी रहा।

    यह भी पढ़ें- परिक्रमा करने वाले कुत्ते की सेहत के लिए मंदिर में हो रहा भंडारा; परिसर में लगा मेला, दिल्ली में जारी है उसका इलाज 

    कुत्ते द्वारा बराबर परिक्रमा के कार्य में लगे रहने के चलते कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर से डा. संध्या रस्तौगी, डा. अश्वनी चित्रांश, विशाल ने टीम के साथ नंदपुर पहुंचकर अपना डेरा डाल कर कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।

    यह भी पढ़ें- हनुमान जी की मूर्ति की चार दिन से परिक्रमा कर रहा कुत्ता, विशेषज्ञों ने बताए इसके संभावित कारण; गांव में जश्न

    टीम के सदस्यों ने बताया कि वह बराबर स्वास्थ्य परीक्षण कर थोड़ी-थोड़ी देर में कुत्ते को खाना खिला रहे हैं। उनका कहना है कि यह मंदिर के चक्कर क्यों काट रहा है, इस बारे में कुछ कह पाना संभव नहीं है। तीन दिन पूर्व पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम भी गांव पहुंचकर कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुकी है।

    खबरें और भी

    डा. रजनीश कुमार के अनुसार कुत्ता शारीरिक रूप से स्वस्थ है। रेबीज के लक्षण भी नहीं हैं। सही स्थिति का पता तो कुत्ते की एमआरआइ करने पर ही चल पाएगा। कुत्ते की एमआरआइ करने की व्यवस्था जिले में नहीं है। ऐसे में कुत्ते को गाजियाबाद ले जाया जा सकता है। इधर, मंदिर परिसर में पूरे दिन ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। अब तक 60 हजार से अधिक लोग मंदिर और कुत्ते के दर्शन कर चुके हैं।