Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bijnor News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश; सनसनीखेज खुलासे से हैरान रह गए सभी

    By Birendra KumarEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 11:22 AM (GMT+05:30)

    Bijnor News डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में शामिल महिला भी गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पेंट कारोबारी के घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ...और पढ़ें

    Bijnor News: डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में शामिल महिला भी गिरफ्तार
    Bijnor News: डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश में शामिल महिला भी गिरफ्तार

    HighLights

    1. महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया था राजफाश
    2. पेंट कारोबारी के घर पड़ी थी डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की घटना

    संवाद सूत्र, रायपुुर सादात/ बिजनौर। कस्बा रायपुर सादात में कारोबारी के घर में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रेमी के बाद शुक्रवार को महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला और उसके प्रेमी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

    पेंट कारोबारी के घर पड़ी थी डकैती

    नगीना देहात थाना क्षेत्र कस्बा रायपुर सादात निवासी पेंट कारोबारी के घर में मंगलवार रात डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बुधवार को कारोबारी की तहरीर पर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। लापरवाही पर एसओ विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। सनसनीखेज वारदात की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी। गुरुवार शाम एसपी ने इसका राजफाश किया।

    ये भी पढ़ेंः Muzaffarnagar School Case: थप्पड़ कांड के बाद पीड़ित छात्र के दाखिले के लिए भटक रहे परिवारवाले; बीएसए ने जारी किया नोटिस

    कारोबारी की पत्नी के प्रेमी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने कारोबारी की पत्नी के प्रेमी पुष्पेंद्र चौधरी निवासी गांव छितावर थाना किरतपुर हाल ही पता आदर्शनगर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से जेवरात, स्कूटी और एलईडी बरामद कर लिया था। एसपी ने बताया कि आरोपित पुष्पेंद्र ने कारोबारी की पत्नी के साथ मिलकर डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची थी।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: PAC सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म; मैरिज होम में बंधक बनाकर दो घंटे लूटता रहा इज्जत, गंदे काम की वीडियाे भी बनाई

    महिला ने खुद ही पूरा माल समेटकर पुष्पेंद्र को दिया था। जिससे वह अपना कर्ज उतार सके। गुरुवार को रायपुर सादात निवासी कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ हम्बीर सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    खबरें और भी

    वर्ल्ड कप का विशेष कवरेज

    जेवरात रखकर ले लिया था गोल्ड लोन

    आरोपित पुष्पेंद्र ने चौबीस घंटे के भीतर ही एक गोल्ड कंपनी के यहां जेवरात रखकर लोन ले लिया था। उसने एक लाख 65 हजार रुपये लिए थे। कारोबारी की पत्नी प्रेमी के असर में इस कदर थी कि 18 दिन पहले भी महिला ने प्रेमी पुष्पेंद्र को 80 हजार का सामान दे दिया था। उस वक्त भी महिला रिपोर्ट दर्ज करवाने से बच रही थी।

    एएसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि यह तीसरी घटना थी। एक साल पहले भी आरोपित महिला का छह तोले जेवरात गायब हो गए थे। बताया जा रहा है कि वह जेवरात भी महिला ने पुष्पेंद्र को दे दिए थे।