Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bijnor Crime: बिजनौर में कारोबारी के घर डकैतों ने बरपाया कहर, पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के साथ सिगरेट से दागा शरीर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 07:18 AM (IST)

    Bijnor Crime News In Hindi पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके घर में 15 दिन पहले भी चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थानाध्यक्ष ने यह कहकर ...और पढ़ें

    Bijnor News: एक घंटे तक महिला को बंधक बना की लूटपाट, सिगरेट से दागा
    Bijnor News: एक घंटे तक महिला को बंधक बना की लूटपाट, सिगरेट से दागा

    HighLights

    1. बदमाश 25 तोला के गहने, स्कूटी व डेढ़ लाख की नकदी ले गए।
    2. 15 दिन पहले भी हुई थी चोरी

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। पांच हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर में कहर बरपाया। लूटपाट की। कारोबारी की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। बदमाश 25 तोले सोने के गहने, स्कूटी, एलईडी और डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए।

    डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं को जोड़ा

    पुलिस अधिकारी और फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। करीब 24 घंटे बाद बुधवार देर शाम डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, देर रात नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया।

    नगीना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी कारोबारी मंगलवार को मां और बच्चों को लेकर दवा लेने धामपुर गए थे। भैया दूज के कारण वह धामपुर में बहन के घर रुक गए। कारोबारी की पत्नी घर में अकेली थी। रात साढ़े सात बजे महिला सोने चली गई। तभी पांच बदमाश बराबर के घेर की छत से घर में घुस आए।

    ये भी पढ़ेंः ताजमहल में अचानक बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, बेटे ने मुंह से CPR देकर बचाई जान; ले जाया गया अस्‍पताल

    नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया

    महिला को आहट हुई तो वह बिस्तर से उठी। बदमाशों ने उसे उसे दबोच लिया। नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद होश आने पर बदमाशों ने उसे बांध दिया और दो बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बराबर में बैठकर सिगरेट पीने लगे। मारपीट करते हुए सिगरेट से दागा। हाथ और गले पर सिगरेट से जलाने के निशान हैं। महिला का गला घोंटने का भी प्रयास किया।

    खबरें और भी

    एक घंटा तक घर में रहे बदमाश

    तहरीर के मुताबिक बदमाश घर से गहने, कई सामान व नकदी ले गए। बदमाश एक घंटा से ज्यादा समय तक घर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद महिला बदहवाश हालत में घर में पड़ी रही। तड़के किसी तरह मुख्य दरवाजे तक पहुंचकर महिला ने पड़ोसी के मोबाइल से पति को सूचना दी। महिला को चिकित्सक को दिखाया।

    प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। सुबह आठ बजे पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो सीओ और एसओ घटना की गंभीरता को देख पर्देदारी में जुट गए। सुबह से शाम तक कई बार तहरीर बदलवाई गई। पीड़ित ने थाने में डकैती व दुष्कर्म की तहरीर दी है।

    एसपी ने किया मौके पर निरीक्षण

    एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। शरीर में छह जगह चोटों के निशान आए हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि तीन टीमें बदमाशों की धरकपड़ के लिए लगाई गई हैं। सुबह दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी। दोपहर बाद पीड़ित ने यह बात बताई। पहले चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखने के प्रकरण की भी जांच कराई जाएगी।