Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दारोगा की टोपी लगाए पुलिस चौकी में रौब झाड़ते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 01:51 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक दारोगा की टोपी पहनकर पुलिस चौकी में दारोगा की कुर्सी पर बैठकर रौब झाड़ रहा है। वीडियो वायरल होने ...और पढ़ें

    कोतवाली देहात की अकबराबाद पुलिस चौकी में दारोगा की कुर्सी पर टोपी लगाए बैठा युवक उजैर

    कोतवाली देहात की अकबराबाद पुलिस चौकी में दारोगा की कुर्सी पर टोपी लगाए बैठा युवक उजैर

    HighLights

    1. दारोगा की टोपी पहने युवक का वीडियो वायरल

    2. पुलिस चौकी में रौब झाड़ते दिखा युवक

    3. पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, जागरण बिजनौर। सोमवार को एक युवक का पुलिस चौकी में दारोगा की टोपी लगाकर दारोगा की कुर्सी पर बैठने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इंटरनेट पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग मे चालान कर दिया।

    इंटरनेट पर सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई। वायरल वीडियो थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबराबाद में चंडी देवी पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।

    वायरल हो रही वीडियो में अकबराबाद निवासी ऊजैर पुत्र असलम दारोगा की टोपी लगाए हुए हैं और दारोगा की कुर्सी पर बैठकर अपना रोब ग़ालिब करता दिखाई दे रहा है।

    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने खूब कमेंट करने शुरू कर दिए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दिए आरोपित युवक ऊजैर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी का कहना है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे जान का खतरा'... ससुराल से दीपांशी ने भेजा आखिरी मैसेज, परिवार पहुंचा तो फांसी पर लटकी मिली बिटिया