बुलंदशहर में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर में कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बुलंदशहर में घिनौनी वारदात
कक्षा आठ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
दो लोगों पर केस दर्ज
संवाद सूत्र, बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा के साथ पड़ोस के गांव के दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और फिर एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आरोपितों का चालान कर दिया।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी स्याना के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। शनिवार की सुबह उनकी बेटी साईकिल से स्कूल के लिए निकली थी। तभी रास्ते में क्षेत्र के ही गांव खादमोहननगर निवासी बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को रोक लिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने नशीला पदार्थ सुघांकर उसका जबरन अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। आरोप कि है आरोपितों छात्रा को थाना औरंगाबाद क्षेत्र के खानपुर मोड स्थित माही होटल (ओयो) लेकर पहुंचे। इस होटल में एक छोटा रेस्टोरेंट भी है।
आरोपितों ने यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित छात्रा को स्कूल के पास नशे की हालत में छोड़कर भाग रहे थे। उसी दौरान पीड़ित व अन्य लोगों ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। लेकिन दोनों आरोपित चकमा देकर मौके से फरार हो गए। छात्रा के पिता ने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
खबरें और भी
दोनों आरोपित औरंगाबाद क्षेत्र के एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। स्याना कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित करन पुत्र सोनू और मनीष पुत्र प्रकाश निवासी खाद मोहननगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
होटल में जमा की छात्रा की फर्जी आईडी
आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपित बहुत चालक हैं। इसलिए उन्होंने अपनी आईडी में आधार कार्ड सही जमा किया, लेकिन छात्रा के स्थान पर किसी अन्य युवती का आधार कार्ड होटल में जमा किया। इतना ही नहीं छात्रा को होटल तक ले जाने में आरोपितों ने बिना नंबर की बाइक का प्रयोग किया। बाइक किसी की है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।