अनोखी शिवभक्ति!... लोहे की नुकीली कीलों पर दंडवत हो कांवड़ ला रहे अलीगढ़ के संजय
रामघाट गंगा तट पर महाशिवरात्रि मेले में अलीगढ़ के संजय लोहे की कीलों पर दंडवत होकर कांवड़ ला रहे हैं। जनपद पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लि ...और पढ़ें

लोहे की कीलों पर दंडवत कर कांवड़ लेकर जाता कांवड़िया संजय। जागरण
HighLights
अलीगढ़ के संजय लोहे की कीलों पर दंडवत कांवड़ ला रहे।
रामघाट गंगा तट पर महाशिवरात्रि मेले में भक्तों का आगमन।
पुलिस द्वारा कांवड़ियों को फल, पानी व सामग्री वितरित की।
संवाद सूत्र, जरगवां (बुलंदशहर): रामघाट गंगा तट पर महाशिवरात्रि मेले में शिव भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया है। भक्तजन भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए अनोखे तरीके से कांवड़ उठा रहे हैं। अलीगढ़ के ग्राम जारोठी से आए कांवड़िये संजय ने लोहे की कीलों पर दंडवत कर जल लेकर गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की। संजय ने बताया कि वह 11 तारीख को अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मेले के तीसरे दिन मथुरा, वृंदावन और आगरा के कांवड़ियों का आगमन हुआ। प्रशासन ने गंगा घाट पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे, मोटर वोट, गोताखोर और बैरिकेटिंग की व्यवस्था की है।
पुलिस ने कांवड़ियों को खानपान व आवश्यक सामग्री की वितरित
खुर्जा: श्रावण माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सीसीटी टीम ने कांवड़ियों को फल और ठंडा पानी वितरित किया। कांवड़ यात्रियों ने पुलिस की सेवा की सराहना की। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। सीसीटी खुर्जा टीम ने गाजियाबाद-अलीगढ़ हाइवे पर स्थित गांव अगवाल कट पर कांवड़ियों को फल, शीतल पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए। कांवड़ मार्ग पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।