विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थार की चेकिंग में अंदर का नजारा देखकर फटी रह गईं पुलिस की आंखें, सिद्ध मूसेवाला हत्याकांड के सप्लायर से जुड़ा कनेक्शन

Published: Wed, 01 May 2024 01:32 PM (GMT+05:30)

Bulandshahr Crime News In Hindi तीन सप्लायर गिरफ्तार पांच अवैध असलहे बरामद। मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शाहबाज व उसके चाचा ...और पढ़ें

मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध करने वाले से खरीदे अवैध असलहे, सप्लाई करते हुए तीन गिरफ्तार
मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध करने वाले से खरीदे अवैध असलहे, सप्लाई करते हुए तीन गिरफ्तार

HighLights

  1. थार कार से जिलेभर में बेचते थे अवैध हथियार
  2. पुलिस ने पांच अवैध असलहे बरामद

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा देहात पुलिस और एसओजी ने अवैध हथियारों के तीन सप्लायर गिरफ्तार किए हैं। ये तीनों ने थार कार से जिलेभर में हथियार बेचते थे। इन्होंने ये हथियार मूसेवाला हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने वाले खुर्जा निवासी जेल में बंद शाहबाज और उसके चाचा रिजवान से खरीदे थे।

रिजवान पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने थार कार के साथ ही तीन अवैध पिस्टल व दो तमंचे बरामद किए हैं।

हथियारों के सप्लायर पकड़ने में लगी थी पुलिस

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात पुलिस और एसओजी देहात कुछ सूचना मिली थी। इसी पर पुलिस और एसओजी टीम काम कर रही थी। सोमवार की रात में टीम को सूचना मिली, कि धराऊ चौकी के निकट हथियार बेचे जाने हैं। सूचना मिलते ही टीम लग गई।

तभी धराऊ चौकी के पास एक महिंद्रा थार कार पहुंची। चेकिंग के लिए थार कार को रोका गया। थार कार में तीन युवक सवार थे। तीनों युवकों के पास से तीन अवैध पिस्टल और दो तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर छानबीन की।

ये भी पढ़ेंः Molestation With National Wrestler: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचने और फायरिंग का आरोप

पकड़े गए युवकों की पहचान खुर्जा नगर कोतवाली के मोहल्ला तरीनान निवासी सादाब पुत्र सफीक, खुर्जा नगर के ही मोहल्ला मदरसे वाली गली शेख साहिबान निवासी शफाहत चौधरी उर्फ फैजान पुत्र अब्दुल रसीद, खुर्जा नगर के ही मोहल्ला कंकरान ख्वेशज्ञान निवासी वकार चौहान पुत्र मोहम्मद युसुफ के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ेंः बच्चों के ताऊ जी ताऊ जी...कहने पर भड़के प्रधानाध्यायक, कर दी पिटाई, अभिभावकों ने स्कूल में बुलाई पुलिस

मूसेवाला की हत्या में हथियार कराए थे उपलब्ध

एसएसपी ने बताया कि इन्होंने ये हथियार मोहल्ला तरीनान निवासी शाहबाज और उसके चाचा रिजवान से खरीदे थे। शाहबाज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हथियार उपलब्ध कराने के मामले में जेल में बंद है। मूसेवाला की हत्या में एनआइए द्वारा दर्ज मुकदमे में शाहबाज जेल के अंदर है, जबकि उसका चाचा रिजवान फरार है। रिजवान की तलाश में पुलिस ने 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। फरार रिजवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। हथियारों की सप्लाई पर पुलिस टीम की जांच अभी जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।