Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की हादसे में मौत

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:02 AM (IST)

    बुलंदशहर के ऊंचागांव में शनिदेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घा ...और पढ़ें

    भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की दुर्घटना में मौत।

    भंडारे में शामिल होने जा रहे दो साधुओं की दुर्घटना में मौत।

    HighLights

    1. ऊंचागांव में ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर।

    2. भंडारे में जा रहे दो साधुओं की मौत।

    3. पुलिस ने साधुओं के शव गुरु भाइयों को सौंपे।

    संवाद सूत्र, ऊंचागांव। नरसेना क्षेत्र के ऊंचागांव में शनिदेव मंदिर के निकट भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे बाइक सवार साधुओं की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों साधुओं को मृत घोषित कर दिया।

    शिकारपुर के नागा कुटी पर रहने वाले 60 वर्षीय साधु ओम भारती पुत्र गिर्राज भारती और 55 वर्षीय रघुनंदन गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी अपने शिष्य 18 वर्षीय विश्वास गिरी के साथ सोमवार की सुबह दो बाइकों से मांडव आश्रम पर जा रहे थे। यहां श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद आयोजित भंडारे में साधुओं को शामिल होना था।

    एक बाइक पर विश्वास गिरी अकेले थे, जबकि दूसरी बाइक रघुनंदन गिरी चला रहे थे और ओम भारती पीछे बैठे थे। विश्वास गिरी की बाइक आगे चल रही थी और रघुनंदन गिरी की बाइक पीछे चल रही थी।

    रघुनंदन गिरी की बाइक जब ऊंचागांव में नगला मदारीपुर मार्ग पर स्थित शनि देव मंदिर के पास पहुंची तो सामने से रोडी बदरपुर से भरे हुए आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

    दुर्घटना में दोनों साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साधुओं को सीएचसी ऊंचागांव पर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों साधुओं को मृत घोषित कर दिया।

    घटना को अंजाम देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर उनके साथी साधु अस्पताल पहुंचे और दोनों साधुओं का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

    सीओ रामकरन सिंह मौके पर पहुंचे और साधुओं के शव का पंचनामा भरकर उनके गुरु भाई साधुओं के सुपुर्द कर दिया। गुरु भाई साधु दोनों के शवों को शिकारपुर स्थित आश्रम ले गए।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में खूनी दबंगई: 19 से 24 साल के 4 लड़कों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्र के शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार