Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदा युवक, तेज बहाव में दोनों डूबे; एक को बचाया... दूसरे का सुराग नहीं

    By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 03 May 2026 06:50 PM (IST)

    बुलंदशहर के गजरौला में मांडू गंगा घाट पर स्नान करते समय दो भाई तेज बहाव में डूब गए। एक भाई को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरा लापता है और उसकी तलाश ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. गंगा स्नान के दौरान दो सगे भाई डूबे।

    2. ग्रामीणों ने एक भाई को रस्सी से बचाया।

    3. दूसरा भाई तेज बहाव में लापता, तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, जागरण.• ऊंचागांव (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव गजरौला के मांडू गंगा घाट पर स्नान करते समय दो सगे भाई पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंककर एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा लापता है। पुलिस लापता युवक को तलाश कराने में जुटी है।

    थाना बुलंदशहर देहात के गांव कुछेजा गांव निवासी 32 वर्षीय ललित और उसका भाई 25 वर्षीय रवि पुत्रगण देवीशरण अपने तीन अन्य साथियों के साथ रविवार की सुबह गंगा स्नान के लिए नरसेना थाना क्षेत्र के गांव गजरौला के मांडू गंगा घाट पर गए थे। नहाते समय रवि का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

    भाई को बचाने के लिए ललित भी गहरे पानी में कूद गया और तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गंगा किनारे पड़ी रस्सी को उठाकर गंगा में डूब रहे दोनों भाइयों की तरफ फेंक दिया, जिसमें ललित ने रस्सी को पकड़ लिया और उसके सहारे भाई को भी पकड़ कर बाहर लाने लगा।

    तभी अचानक पानी के तेज बहाव की लहरों ने दोनों भाइयों के बीच बनी हाथ की डोर को तोड़ दिया। इसके बाद रवि गंगा की गहरे पानी में बह गया और ललित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घंटों तक गोताखोरों के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद युवक की तलाश के लिए गंगा में तलाश अभियान शुरू कर दिया। सीओ स्याना रामकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि मेरठ से आरडीएफ को बुलाया जा रहा है शीघ्र ही युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।