समिति सचिव की हो चुकी दो वर्ष पहले मौत, वे आज भी हैं 'आनड्यूटी'; यूं हुआ मामले का राजफाश
बुलंदशहर की किसान सहकारी समिति, नंगला आलमपुर में मृतक सचिव के पासवर्ड से दो साल से काम चलने के आरोपों पर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

नंगला आलमपुर सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता l जागरण
HighLights
मृतक सचिव के पासवर्ड से चल रही थी समिति।
भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन।
कार्रवाई के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त।
संवाद सूत्र, खानपुर (बुलंदशहर)। किसान सहकारी समिति, नंगला आलमपुर के मृतक सचिव के पासवर्ड के माध्यम से पिछले दो वर्षों से समिति का संचालन किया जा रहा है। इस स्थिति में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और सहकारी बैंक के अधिकारियों को धूप में बैठाया। उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समिति के कर्मचारी मृतक सचिव के पासवर्ड का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद उच्च अधिकारियों ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया, जिससे किसान परेशान हैं और अपने हक के लिए भटक रहे हैं। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सहकारी बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और घंटों तक धूप में बैठाए रखा।
धरने की अध्यक्षता भगवाना मुक्कदम और संचालन हीरालाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। अपर जिला सहकारिता अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि साफ्टवेयर अपडेट के कारण मशीनें नहीं चल पा रही हैं, और अगले चार दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा। मृतक सचिव के पासवर्ड का प्रयोग कर कार्य करने के आरोप निराधार हैं।