पिंजरे में बंधा मुर्गा चट कर तालाब में लौट गया मगरमच्छ... मौके पर मौजूद लोग बनाते रह गए वीडियो
बुलंदशहर के लालगढ़ी गांव में तालाब में दिखे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग का पिंजरा विफल रहा। मगरमच्छ पिंजरे में रखा मुर्गा खाकर तकनीकी खराबी के क ...और पढ़ें

छतारी के गांव लालगढ़ी स्थित तालाब में पिंजरा लगाता वनकर्मी व पिंजरे में घुसकर मुर्गा खाता मगरमच्छ। वीडियो ग्रैब
HighLights
लालगढ़ी तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
वन विभाग का पिंजरा तकनीकी खराबी के कारण हुआ विफल।
मगरमच्छ मुर्गा खाकर आसानी से वापस तालाब में लौट गया।
संवाद सूत्र, छतारी (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में तालाब में दिखाई दिए मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा सफल न हुआ। पिंजरे में रखे मुर्गा तो मगरमच्छ खा गया, लेकिन तकनीकी खामी के कारण पिंजरे का दरवाजा बंद नहीं हुआ। ऐसे में मगरमच्छ आसानी से पानी में लौट गया। उधर, ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
क्षेत्र के गांव लालगढ़ी स्थित तालाब में सात दिन पहले ग्रामीणों ने बड़ा मगरमच्छ तैरता देखा था। जिसका वीडियो भी ग्रामीणों द्वारा बनाया गया था। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। दहशतजदा ग्रामीणों और किसानों ने तालाब की तरफ जाना बंद कर दिया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची व रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के किनारे एक पिंजरा लगाया।
मगरमच्छ को लालच देने के लिए पिंजरे के अंदर मुर्गा बांधा गया था। रविवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि पिंजरे का दरवाजा खुला था और अंदर रखा मुर्गा गायब था। मगरमच्छ के पिंजरे में जाने के दौरान कुछ ग्रामीण वहां थे, जिन्होंने उसका वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ पिंजरे में दाखिल हुआ और मुर्गे को शिकार बनाया।
साथ ही पिंजरे का दरवाजा बंद नहीं होने के कारण आसानी से बाहर निकल गया। उधर, जानकारी होने पर वन विभाग की टीम दुबारा से गांव पहुंच गईं। टीम द्वारा वहां पर दूसरा पिंजरा लगा दिया गया है। मामले में वन दारोगा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते पिंजरा का दरवाजा बंद नहीं हुआ। दूसरा पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।