विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाली देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपित ने स्वीकारा अपना जुर्म

By Deepak Banshal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 06:35 PM (IST)

बुलंदशहर के गुलावठी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई हरेंद्र सिरोही ने छोटे भाई रविंद्र सिरोही ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बुलंदशहर में शराब विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मारा।

  2. दोनों भाई सेवानिवृत्त फौजी थे, आरोपी गिरफ्तार।

  3. आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या का जुर्म कबूल किया ।

संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। कस्बा क्षेत्र के गांव करीमनगर बनवोई में दो सगे भाई एवं सेवानिवृत फौजियों में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है।

25BUL_17.jpg 1

शनिवार रात करीमनगर बनवोई गांव में स्व.अजीत सिंह के दोनों पुत्र 48 वर्षीय हरेंद्र सिरोही उर्फ बिट्टू व 41 वर्षीय रविंद्र सिरोही घर के पास बने घेर में शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि रविंद्र ने अपने सगे बड़े भाई हरेंद्र को गाली दे दी। जब हरेंद्र ने गाली का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हरेंद्र ने अपने छोटे भाई रविंद्र के सिर पर खाट के पाएं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों भाई सेना से सेवानिवृत्त हो चुके है।

घटना के बाद कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिकंदराबाद प्रेमसुख दड़िया ने भी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शव को मर्चरी भेजा। विपिन कुमार ने बताया कि उनके बहनोई अपने परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम फेस-2 थाना गंगानगर जिला मेरठ में रहते है। उनकी पैतृक संपत्ति गांव करीमनगर बनवोई में है। लगभग दो-ढाई माह से गांव में खेती की देखभाल करने के लिए गांव में ही रह रहे थे। बीच-बीच में परिवार के पास आते-जाते रहते थे।

शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे बहनोई की हत्या की सूचना मिली। मेरठ जिले के नारायण गार्डन रोहटा रोड निवासी विपिन कुमार ने हरेंद्र सिरोही उर्फ बिट्टू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे की मौत से वृद्ध मां राजे देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपित ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया
ग्रामीणों के अनुसार, हत्या की घटना के बाद जब पुलिस गांव में पहुंची तो हरेंद्र ने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने ही अपने छोटे भाई रविंद्र को मार डाला। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त खाट का पाया बरामद किया है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित हरेंद्र सिरोही का चालान कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।