खुशखबरी! बुलंदशहर के जहांगीराबाद बाईपास का होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, 2.22 करोड़ रुपये भी स्वीकृत
बुलंदशहर में जहांगीराबाद बाईपास फीडर रोड से चीनी मिल तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2.22 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

जहांगीराबाद फीडर बाईपास रोड। जागरण
HighLights
जहांगीराबाद बाईपास चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी।
परियोजना के लिए 2.22 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत।
जहांगीराबाद बाईपास तीन मीटर से 5.5 मीटर चौड़ा होगा।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए खजाने का मुंह खोलना शुरू कर दिया है। जहांगीराबाद बाईपास रोड से चीनी मिल रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। प्रांतीय खंड टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करा देगा।
प्रांतीय खंड ने लाजिस्टिक के तहत जहांगीराबाद बाईपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने अब एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन ने जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 2.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड की फिलहाल चौड़ाई तीन मीटर और लंबाई 4.5 किलोमीटर है। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। सिंगल रोड होने और सड़क पर दबाव अधिक होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती रहती है। अब जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के तक उसको साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। प्रांतीय खंड विभाग अब टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेगा। इसके बाद जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होगा।
चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। 15 सितंबर तक अन्य सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को भी स्वीकृति मिलने के साथ ही धनराशि जारी होने की उम्मीद है। आगामी विधानसभा चुनाव खे मद्देनजर अधिकांश एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने की प्रबल संभावना है।
2.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
शासन ने जहांगीराबाद बाइपास फीडर रोड से चीनी मिल तक रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 4.5 करोड़ के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर 2.22 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करा जल्द ही चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
