Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, चप्पल चटवाने का आरोप, दो आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Tue, 19 May 2026 01:27 AM (IST)

    बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के सुनपेड़ा गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और चप्पल चटवाने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित के ...और पढ़ें

    व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

    व्यक्ति को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति को ग्राम प्रधान के मकान में बंधक बनाकर दो युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। इसमें युवक जमीन पर गिरे मुस्लिम व्यक्ति को चप्पल चटा रहा है।

    पीड़ित के पुत्र ने प्रधान पति समेत छह आरोपितों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चार नामजद समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दो युवक एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं। साथ ही एक युवक व्यक्ति को चप्पल चटा रहा है। एक युवक वीडियो बना रहा है। वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    वीडियो प्रसारित होने के बाद क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा निवासी जैद पुलिस थाने पहुंचा और मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

    जैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता आसू बढ़ई का कार्य करते हैं। पिता ने ग्राम प्रधान बाबी के पति हरवीर फौजी के मकान के दरवाजे बनाने का कार्य किया था। काम में कुछ गलतियां हो जाने के कारण आठ अक्टूबर 2025 को रात नौ बजे सतवीर के दो पुत्र व पप्पू डाक्टर उनके घर आये और उसके पिता आसू को हरवीर फौजी के मकान पर पकड़कर ले गए थे। वहां उसके पिता का कमरे में बंद कर दिया।

    खबरें और भी

    पीछे से उसकी मां भी ग्राम प्रधान के मकान पर चली गई थी। वहां पर पहले से मौजूद हरवीर, नितिन, रवि, डाक्टर पप्पू का सबसे छोटा पुत्र सभी कमरे में घुस गए और उसकी मां को धक्का देकर बाहर भगाते हुए आसू के शव घर भेजने की बात कही। मां ने ग्राम प्रधान बाबी से पिता को छुड़वाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

    हरवीर फौजी ने बेहोशी की हालत में पति को छोड़ते हुए पुलिस से शिकायत करने पर गांव में रहने नहीं देने व इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पिता का नोएडा के अस्पताल में उपचार कराया था। अब आरोपितों ने उसके पिता के साथ की मारपीट का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। आरोपितों के डर के चलते किसी को सूचना नहीं दी थी।

    सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित हरवीर, नितिन, रवि, डॉ. पप्पू, डॉ. पप्पू का छोटा पुत्र, सतवीर के दो पुत्र समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपित सतवीर व उसका पुत्र हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में सत्संग के बहाने मतांतरण का आरोप, दो लाख रुपये का दिलाने का भी दिया आश्वासन

    यह भी पढ़ें- हरदोई में सरकारी गेहूं खरीद में गड़बड़ी, बिचौलियों की 488 बोरियां बरामद