विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में BJP सांसद ने पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, वायुसेना दिवस की दी बधाई; मचा बवाल

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:07 AM (IST)

सांसद डॉ. भोला सिंह ने वायुसेना दिवस पर फेसबुक पर पाकिस्तान के झंडे वाले फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। वायुसेना दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह ने फेसबुक पर शुभकामना की पोस्ट की थी।

इस पोस्ट पर कांग्रेस के कोआर्डिनेटर व अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव ने सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि सांसद ने पोस्ट में जिस फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की है, उस पर पाकिस्तान का झंडा है। इससे साफ है कि पोस्ट में पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर लगाई गई है।

Image

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं सांसद ने कहा कि उनके फेसबुक पर उनकी टीम से गलती से फोटो पोस्ट हो गया। जानकारी होने पर उसे तुरंत हटा दिया गया। टीम को एहतियात बरतने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- कल बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु... पाकिस्तानी जत्थे की मौजूदगी में होगा बंदी उत्सव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।