Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर: खुले नाले में डूबी चारू का शव पांच दिन बाद काली नदी में मिला, बागपत के गोताखोरों ने खाेजा

    By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:20 PM (IST)

    बुलंदशहर में खुले नाले में डूबी 10 वर्षीय चारू का शव पांचवें दिन काली नदी में मिला। बागपत के गोताखोरों ने चावली गांव के पास झाड़ियों से शव बरामद किया, ...और पढ़ें

    चारू का फाइल फोटो

    चारू का फाइल फोटो

    HighLights

    1. 28 जुलाई को डूबी थी चारू।

    2. सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। 28 जुलाई को खुले नाले में डूबी चारू का शव तलाशने में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी गाजियाबाद व नगर पालिका की टीम के अलावा बागपत के गोताखोरों की टीम लगी थी। पांचवें दिन यानी शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे बागपत के गोताखोरों की टीम ने काली नदी में चावली गांव के निकट झाड़ियों में फंसी चारू के शव को बरामद कर लिया। बागपत से गोताखोर इरफान की टीम ने शव को काली नदी में से खोज निकाला।

    28 जुलाई को मूसलाधार बरसात हुई थी। इससे पूरा शहर जलमग्न हो गया था। मुहल्ला साठा में भी जलभराव हो गया था। इसके बावजूद सुशीला इंटरनेशनल स्कूल ने छुट्टी कर दी और बच्चों को घर भेज दिया। दोपहर 12.30 बजे मुहल्ला साठा निवासी रिंकू कश्यप की दस वर्षीय पुत्री चारू भी स्कूल से घर के लिए निकली थी। कक्षा चार में पढ़ने वाली चारू स्कूल से सौ मीटर दूरी पर स्थित खुले नाले में डूबकर बह गई।

    मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डूबने वाले स्थान से नाले एक किमी दूर काली नदी में गिरता है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से स्लैब को तोड़ते हुए एक किमी नाले में चारू की तलाश शुरू कर दी। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने चारू की काली नदी में तलाश शुरू कर दी। तीन दिन तक रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिलने पर बागपत के गोताखोर ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया और चाूरू का तलाशने की इच्छा जताई।

    इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने इरफान को अनुमति दे दी। वहीं चारू की मां ज्ञानवती, पिता रिंकू, दादी ममता व भाई गगन भी चारू की जल्द बरामदगी को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे से बागपत के गोताखोर इरफान व उसकी टीम ने काली नदी में चाूरू की तलाश शुरू कर दी। साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ भी अभियान में जुटी रही।

    खबरें और भी

    उधर नगर पालिका ने दोबारा से नालों में चारू की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे गोताखोर इरफान व उनकी टीम ने गांव चावली के निकट काली नदी में झाड़ियों में फंसे चारू के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने तुरंत चारू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। वहीं चारू का शव बरामद होने की सूचना पर स्वजन में कोहराम मच गया।