शीतला माता मंदिर के बाहर चबूतरे का निर्माण कर लगाई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, हंगामे के बाद बुलंदशहर पुलिस ने की कार्रवाई
बुलंदशहर के किला गांव में शीतला माता मंदिर के बाहर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हंगामा हो गया। बिना अनुमति प्रतिमा लगाने की सूचन ...और पढ़ें

गांव किला में शीतला माता मंदिर के बाहर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर हुए हंगामे के बाद पहुंची पुलिस।
HighLights
बिना अनुमति प्रतिमा लगाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
प्रतिमा हटवाकर ग्राम पंचायत सचिवालय में रखवाई गई।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला में शीतला माता मंदिर के बाहर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसपी देहात ने परमिशन लेकर प्रतिमा लगाने की बात कही और उसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर प्रतिमा को हटाकर ग्राम सचिवालय में रखवा दिया गया।
क्षेत्र के गांव किला स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के बाहर खाली भूमि पड़ी हुई है। सोमवार रात कुछ लोगों ने आननफानन में चबूतरे का निर्माण कर वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। मंगलवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो नई प्रतिमा देख विवाद की स्थिति बन गई। शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और सीओ शोभित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जब पुलिस ने प्रतिमा हटाने के लिए बोला, तो काफी महिलाएं और स्थानीय लोग विरोध में करने लगे। जिससे विवाद बढ़ गया। ऐसे में कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
उन्होंने लोगों से कहा कि बिना किसी अनुमति के प्रतिमा स्थापित करना नियम विरुद्ध है। नियम के अनुसार अनुमति लेकर ही प्रतिमा स्थापित कराएं। इसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को वहां से हटा दिया गया और कुछ लोगों को लगाते हुए प्रतिमा को हटवाते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय में रखवा दिया गया। वहीं चबूतरा भी हटा दिया गया।
खबरें और भी
शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात
शीतला माता मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई है। हालांकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस गांव के लोगों को भी अपने घरों में जाने के लिए कह रही है।