फोटो वायरल होने पर युवती ने निगला जहर, युवक ने वीडियो में बयां की पीड़ा, फिर फांसी लगाकर दी जान
Bulandshahr News बुलंदशहर के शिकारपुर में एक युवती ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत होकर जहर खा लिया। युवती की मां ने पड़ोसी युवक पर तस्वीरें ...और पढ़ें

HighLights
- शिकारपुर फोटो वायरल होने पर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश।|
- मां ने पड़ोसी युवक पर लगाया फोटो वायरल करने का आरोप।|
- आरोपी युवक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।|
संवाद सूत्र, जागरण शिकारपुर (बुलंदशहर)। एक युवती के सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गए। युवती के खिलाफ अश्लील भाषा शैली का प्रयोग किया गया। इससे आहत युवती ने विषैला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। युवती की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने उसकी 21 वर्षीय पुत्री की फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दीं। साथ ही सोशल मीडिया पर पुत्री के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इस बात की जानकारी जब उसकी पुत्री को हुई, तो उसने विषैला पदार्थ खा लिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती का उपचार चल रहा है। महिला ने आरोपित पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित फरार है।
वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या
संवाद सहयोगी, जागरण, खुर्जा (बुलंदशहर)। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दी। वीडियो में पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर निवासी 28 वर्षीय सोहित पुत्र राजपाल ने शुक्रवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आत्महत्या करने से कुछ मिनट पूर्व उसने एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल की। कहा कि पत्नी व उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न करते हुए उस पर तलाक के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
खबरें और भी
उसके साथ कई बार मारपीट भी की। जिससे क्षुब्ध होकर वह यह कदम उठा रहा है। एसपी देहात डा. तेजवीर ने बताया कि मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर पत्नी, उसके पिता व भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।