बुलंदशहर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने पी लिया तेजाब
Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पत्नी से विवाद के बाद एक पति ने घर में रखा तेजाब पी लिया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सिकंदराबाद के शिव नगर कॉलोनी में हुई घटना।
गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, बुलंदशहर (सिकंदराबाद)। सिकंदराबाद कस्बा स्थित शिव नगर कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में रखे तेजाब का सेवन कर लिया। आनन-फानन युवक के साले ने उपचार के लिये कस्बा स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया है।
खुर्जा नगर निवासी 32 वर्षीय यतेन्द्र शिव नगर कालोनी में करीब एक साल से परिवार के साथ छुट्टन के मकान में किराये के मकान में रहता है। वह मकानों की रंगाई पुताई का काम करता है। यतेन्द्र के साले टीटू के अनुसार रविवार की दोपहर करीब दो बजे उसके जीजा काम से घर आये ओर आते ही उसकी बहन रेखा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।
जिसके कुछ देर बाद ही आक्रोशित उसके जीजा ने घर में रखे तेजाब का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर यतेन्द्र को आनन-फानन उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़ित को हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है।
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवक शनिवार शाम अपने घर से नलकूप पर नहाने जाने की बात कहकर गया था। जिसके बाद वह देर रात तक लौटकर वापस नहीं आया, तो स्वजन परेशान हो गए। जिस पर स्वजन ने युवक की तलाश की। जिस पर युवक बेसुध अवस्था में पड़ा था।
खबरें और भी
जिसको लेकर वह निजी अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बिना कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना जहांगीरपुर प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी गई।