Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी के बेटे को लेकर मायके जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों ने तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

    By Ravindra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:51 PM (IST)

    Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पत्नी के डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर मायके चले जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    विशाल का फाइल फोटो

    विशाल का फाइल फोटो

    HighLights

    1. दंपती के बीच हुई थी कहासुनी।

    2. बुलंदशहर पुलिस ने शुरू की जांच।

    संवाद सहयोगी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ पत्नी के मायके चले जाने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

    गांव तिल डेरीन माजरा तिलबेगपुर निवासी जयकरण सिल बट्टा बेचने का कार्य करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र अशोक, विनोद और सबसे छोटा विशाल है। सभी शादीशुदा हैं। जयकरण ने बताया कि छोटे पुत्र 28 वर्षीय विशाल ने लगभग तीन साल पहले जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव उपरालसी निवासी सोनी से प्रेम विवाह किया था। दंपती का डेढ़ साल का पुत्र आरव है।

    बुधवार की दोपहर विशाल और उसकी पत्नी सोनी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सोनी बेटे आरव को घर पर छोड़कर मायके चली गई। गुरुवार की दोपहर सोनी मायके से ससुराल पहुंची और आरव को लेकर वापस मायके चली गई। इस दौरान विशाल ने इसका कोई विरोध नहीं किया और पत्नी व बेटे के जाने से आहत हो गया। गुरुवार की शाम विशाल ने खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

    यह भी पढ़ें- 'बंटी जीरा मसाला' शराब पीते ही जमीन पर गिरे तीन लोग... अचानक मौत का कारण क्या और कौन लेगा जिम्मेदारी ?

    शुक्रवार की सुबह जब वह काम पर जाने के लिए कमरे में गया, तो पंखे पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ मिला। परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा। कोतवाली निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि जांच जारी है।

    युवक को बेहोश कर ले उड़े नकदी और मोबाइल 

    दानपुर: मनापुर गांव निवासी रामवीर पुत्र हरीसिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में हलवाई का काम करता है। 31 मार्च की शाम अपने गांव आने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस में बैठा था। बस रास्ते में सिकंदराबाद के ढाबे पर रूकी। यहां चाय नाश्ता करने के बाद फिर से बस में बैठ गया।

    खबरें और भी

    बस के कुछ दूर चलते ही उसे चक्कर आया और बेहोश हो गया। होश आने पर डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में था। यहां अस्पताल के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। रोडवेज बस का परिचालक भी उसके पास था। जब परिचालक से उसने अपने बैग के बारे में पूछा तो उसने बैग के बारे में जानकारी हाेने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में कुछ कपड़े, मोबाइल और पांच हजार रुपये रखे थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।