Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, किशोर ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

    By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:37 PM (IST)

    बुलंदशहर के गांव निवासी किशोरी से स्कूल में पढ़ने वाले किशोर ने अश्लील फोटो-वीडियो ब्लैकमेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ल ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

    2. किशोरी को मेडिकल को जिला अस्पताल भेजा।

    संवाद सूत्र, खानपुर (बुलंदशहर)। खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के ही एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती है। स्कूल में पढ़ने वाले किशोरी के किशोर मित्र ने अवैध संबंध बनाए। बाद में किशोर के दोस्त ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय कि पुत्री क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती है। स्कूल में ही पढ़ने वाले किशोरी के किशोर मित्र ने बहला फुसलाकर अवैध संबंध बनाए और उसकी वीडियो और फोटो भी बना लिए। आरोप है कि वीडियो और फोटो बनाने की जानकारी होने पर किशोरी ने अपने मित्र से संबंध विच्छेद कर लिए।

    तभी किशोरी के गांव के मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए जाते समय गांव निवासी किशोरी के पूर्व मित्र के हमउम्र दोस्त ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

    किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई। कहा कि आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहा है। किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

    खबरें और भी

    पड़ोसी किशोरी को ले गया, मुकदमा दर्ज

    ऊंचागांव : कोतवाली जहांगीराबाद की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात उसकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला आरोपित उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर अपने घर ले गया। इस संबंध में अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।