Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज का दुखद अंत, पति के बाजार जाने से मना करने पर पत्नी ने दो बच्चों संग कीटनाशक निगला; ढाई साल की बच्ची की मौत

    By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

    Bulandshahr News: बुलंदशहर में बाजार जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद भी निगल लिया, जिससे ढाई साल की बच्ची ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बाजार जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ।

    2. 10 माह की बच्ची व मां चल रहा इलाज

    3. चार साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बाजार जाने की जिद को लेकर पत्नी का पति से विवाद हुआ। पति के मना करने पर पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक को पहले अपने दोनों बच्चों को पिलाया उसके बाद खुद निगल लिया। इस घटना में ढाई साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक दस माह की बच्ची व मां को मेरठ के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

    गुलावठी के बरमदपुर गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे हरेंद्र का अपनी 23 वर्षीय पत्नी सोनिका के बीच कहासुनी हुई। सोनिका ने अपने पति हरेंद्र से गुलावठी के बाजार चलने को कहा, लेकिन पति हरेंद्र ने कहा कि पहले मैं अपना काम निपटा लूं, बाद में चलेंगे। पत्नी बाजार जाने की जिद पर अड़ी रही। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच काफी झगड़ा भी हुआ।

    हरेंद्र ज्वार के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने चला गया। इस बीच गुस्से में सोनिका ने अपने दोनों बच्चों को घर में रखी कीटनाशक पिला दी। उसके बाद खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। पत्नी व बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद स्वजन व ग्रामीण उन्हें गुलावठी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

    दोनों बच्चों व महिला को मेरठ के संतोष हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां ढाई वर्ष की हर्षी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 10 माह की डोली व सोनिका का उपचार चल रहा है। बच्ची व मां की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव ने भी गांव पहुंच घटना की जानकारी ली।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि घटना में ढाई साल की हर्षी की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जिसका मेरठ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि 10 माह की डोली व महिला सोनिका की हालत में सुधार बताया गया है। पति हरेंद्र गौतमबुद्धनगर जिले के कासना में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने चार साल पहले सोनिका से लव मैरिज की थी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।