'अलीगढ़ वाला ताला' पर महिला ने ग्राम सचिवालय कैंपस में खूब लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई जांच
Bulandshahr News: बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के भैंसोड़ा ग्राम सचिवालय परिसर में एक महिला का नृत्य करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। विकास खंड अधिकारी ने ...और पढ़ें
HighLights
बुलंदशहर के ग्राम भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर का मामला।
अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू की, इसके बाद होगी कार्रवाई।
संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। स्याना क्षेत्र के ग्राम भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में एक महिला का ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया हुआ है। वीडियो के आधार पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को वायरल हुए वीडियो में एक महिला 'उनके हाथों में लग जाए ताला, अलीगढ़ वाला' सवा मन वाला' जो मैया जी की ताली ना बजाए' गीत पर नृत्य कर रही है। वहीं सचिवालय परिसर में ही स्कूटी पर बैठा एक युवक महिला के नृत्य पर ताली बजाता नजर आ रहा है।
परिसर में खाली कुर्सी भी पड़ी हुई है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विकास खंड अधिकारी मोकम सिंह ने बताया कि यह वीडियो लगभग एक-डेढ़ माह पुराना है। वहीं वीडियो में नृत्य करने वाली महिला रील बना रही है, जो ग्राम भैंसोड़ा की है। बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित उचित कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा सभासद का युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
गुलावठी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-12 के भाजपा सभासद हिमांशु सैनी का एक युवक को डंडे से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सभासद के कुछ साथी युवक के दोनों हाथ पकड़कर उसे रोकते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि हिमांशु सैनी लाठी से उसकी पिटाई कर रहा है।
खबरें और भी
एक अन्य वीडियो में कुछ लोग युवक को जमीन पर बैठाकर पंचायत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट का शिकार युवक शादीशुदा है। वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए गुलावठी आया था। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।