बुलंदशहर में PNB मैनेजर के बंद मकान से 8 लाख रुपए के गहने चोरी, गैस सिलिंडर भी ले गए चोर
बुलंदशहर की राधाकृष्ण कुंज कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर सचिन कुमार के बंद मकान में चोरी हुई। चोर लगभग आठ लाख रुपये के जेवरात और एक भरा हुआ रसोई ...और पढ़ें
-1774740538310_m.webp)
सिकंदराबाद में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाता पीड़ित शाखा मैनेजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण, बुलंदशहर। नगर की राधाकृष्ण कुंज कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोरों पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर के बंद मकान पर सेंध लगाई। मकान का ताला तोड़कर चोर लगभग आठ लाख के जेवरात और एक भरा हुआ रसोई गैस सिलिंडर भी ले गए। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बा क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण कुंज कॉलोनी निवासी सचिन कुमार पुत्र अनिल कुमार मूल रूप से फ्लैट नंबर 55 एकता अपार्टमेंट सेक्टर 3 द्वारका नई दिल्ली के निवासी हैं। सचिन कुमार नगर के आंबेडकर पार्क के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर हैं। वह परिवार के साथ राधाकृष्ण कुंज कालोनी में आठ माह से तरूण सैनी के मकान में रहते हैं।
नवरात्र के चलते परिवार के लोग पहले ही दिल्ली स्थित आवास पर चले गए थे। शुक्रवार की रात नौ बजे सचिन भी दिल्ली के लिए चले गए। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे कालोनी के लोगों ने मकान के ताले टूटे व गेट खुला देखा तो मैनेजर को सूचना दी। इस पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को मौके पर भेजा।
कर्मचारियाें ने फोन पर उन्हें कमरों में सामान इधर-उधर फैला होने की जानकारी दी। साथ ही दो अलमीरा के लोकरों के ताले टूटे देखे। मकान में मैनेजर का ही परिवार रहता है। मकान मालिक दूसरे मुहल्ले में रहते हैं।
चोरी की सूचना मिलने पर वह दिल्ली से सिकंदराबाद पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मैनेजर ने बताया कि चोर पांच तोले की सोने की चेन के साथ एक तोले का मंगलसूत्र समेत अन्य चांदी के जेवरात ले गए। साथ ही चोर कमरे में भरा रखा इंडेन का रसोई गैस का सिलिंडर भी ले गए।
खबरें और भी
उनके पास रसोई में एक सिलिंडर लगा है। उसी पर अब खाना बनेगा और दूसरा सिलिंडर उनको तुरंत खरीदना पड़ेगा। पता नहीं चूल्हे पर लगा सिलिंडर कब खत्म हो जाए। चोरी से लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान है।
कोतवाली निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- टॉफी चुराने पर पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना