Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में फिल्मी स्टाइल में खाकी की एंट्री... मुहल्ले में आवागमन किया बंद; दबिश में हाथ नहीं लगा कोई आरोपित

    By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:55 PM (IST)

    Bulandshahr News : बुलंदशहर के शिवपुरी मुहल्ले में पुलिस ने दबिश दी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। ...और पढ़ें

    बुलंदशहर के मुहल्ला शिवपुरी में पहुंची पुलिस।

    बुलंदशहर के मुहल्ला शिवपुरी में पहुंची पुलिस।

    HighLights

    1. बुलंदशहर के शिवपुरी में पुलिस दबिश।

    2. मुहल्लेवासियों दहशत का माहौल।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। स्थानीय मुहल्ला शिवपुरी में बड़ी संख्या में फिल्मी स्टाइल में खाकी की एंट्री हुई। इसे देखकर मुहल्लेवासियों व नौनिहालों के चेहरों की हवाई उड़ गई।

    पुलिस भले की किसी अपराधी की पकड़ने के लिए मुहल्ले में पहुंची थी, लेकिन मुहल्लावासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। अधिकांश मुहल्लावासी अपने-अपने मकानों के बाहर निकल आए। पुलिस के सर्च आपरेशन को देख लोग एवं बच्चे सहमे रहे।

    नगर का शिवपुरी शहर का सबसे शांत मुहल्ला है। मुहल्ला में प्रसिद्ध स्कूल निर्मला कांवेंट स्कूल के साथ इंडेन गैस एजेंसी है। रोजाना की भांति सोमवार दोपहर लगभग साढे बारह बजे स्कूल की छूट्टी का समय था। अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल के बाहर एवं आसपास तेज धूप एवं भीषण गर्मी में खड़े बच्चे का स्कूल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।

    बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी से सिलिंडर ले रहे थे। जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई और बच्चे आने शुरू हुए ठीक उसी समय पुलिस की एक साथ आठ से दस गाड़ियां वहां पहुंचती हैं। गाड़ियों से वर्दी एवं सादा कपड़ों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उतरते हैं और कुछ पुलिस कर्मी गैस एजेंसी की ओर दौड़ते हैं, कुछ स्कूली बच्चे एवं अभिभवकों को रोकते हैं। पुलिस कर्मियों ने मुहल्ले का आवागमन बंद कर दिया।

    इसे देखकर बच्चे, अभिभावक एवं मुहल्लावासियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। लोग तेज धूप एवं भीषण गर्मी में अपने घरों की छत एवं बाहर निकल आए और पुलिस के सर्च आपरेशन को देखने लगे। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस कर्मियों के वापस जाने पर लोगों के राहत की सांस ली और अभिभावक बच्चों को लेकर अपने-अपने घरों को गए।

    खबरें और भी

    सूत्रों का कहना है कि खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में पुलिस मुहल्ले में आई थी। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है। पुलिस अधीक्षक देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।