विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां उपेक्षा करती है! दुनिया से जा रहा हूं, लेकिन मरने के बाद भी छोड़ूंगा नहीं... पुजारी ने मरने से पहले यह कहा

By Rajesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 28 Jun 2026 05:09 PM (IST)

बुलंदशहर के शिकारपुर में एक पुजारी ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने मां और तीन अन्य पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिकारपुर में पुजारी ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया।

  2. वीडियो में मां और तीन अन्य पर उपेक्षा का आरोप।

  3. पुलिस वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, शिकारपुर (बुलंदशहर)। पुजारी का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। शुक्रवार को मंदिर के पुजारी बिट्टू का शव मंदिर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था।

पुलिस ने पुजारी ने आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की थी। मामले में पुजारी का आत्महत्या से पहले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस का कहना है कि बिट्टू ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो प्रसारित किया था। जिसमें उसने गृह कलेश के चलते अपनी मां एवं अन्य तीन लोगों पर आरोप लगाए थे। वीडियो में बिट्टू कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसकी मां उपेक्षा करती थी। उसने कहा कि वह इस दुनिया से जा जरूर रहा है, लेकिन मरने के बाद भी इनको छोडूंगा नहीं जिन्होंने मेरी उपेक्षा की है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने पुजारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि पुजारी दिव्यांग व अविवाहित था।