बुलंदशहर में बारिश से गिरी मकान की दीवार, हादसे में दादी-पोती की मौत
बुलंदशहर में लगातार बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय दादी ओमवती और उनकी 12 वर्षीय ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बुलंदशहर में लगातार बारिश से मकान की दीवार गिरी।
हादसे में 65 वर्षीय दादी और 12 वर्षीय पोती की मौत।
ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, मृत घोषित।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लगातार बरसात के कारण रविवार देर शाम मकान की दीवार गिर गई। इससे सोनू तोमर की मां 65 वर्षीय ओमवती और बेटी 12 वर्षीय कुमकुम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वर्षा के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। कुमकुम कक्षा पांच की छात्रा थी। एसडीएम अरुण वर्मा ने घटना को दुखद बताते हुए मदद की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।
