विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोते समय किशोर को सांप ने डसा, पीड़ित के साथ सांप को भी अस्पताल ले गए स्वजन... किशोर की हालत बिगड़ी

By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 23 Aug 2026 02:05 PM (IST)

बुलंदशहर में सोते समय एक 17 वर्षीय किशोर को सांप ने डसा, जिसके बाद स्वजन सांप को बोतल में बंद ...और पढ़ें

सर्पदंश का शिकार किशोर दीपक व बोतल में बंद सांप। जागरण

सर्पदंश का शिकार किशोर दीपक व बोतल में बंद सांप। जागरण

HighLights

  1. बुलंदशहर में सोते समय लगभग 17 वर्षीय किशोर को सांप ने डसा।

  2. स्वजन सांप को बोतल में बंद कर अस्पताल ले गए, अनोखी घटना।

  3. सांस लेने में दिक्कत के बाद किशोर को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा में शुक्रवार की रात 17 किशोर को सोते समय सांप ने डस लिया। रात में ही स्वजन ने सांप को पकड़ लिया और बोतल में बंद कर दिया। बोतल में बंद सांप और किशोर को लेकर स्वजन कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे।

मेडिकल कालेज में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नन्हें का बेटा दीपक शुक्रवार को घर में सोया हुआ था। रात में लगभग 12 बजे किशोर को सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही वह नींद से जागा देखा तो सांप उसकी चारपाई पर था। दीपक ने सांप को पकड़कर जमीन पर फेंका और शोर मचाया। शोर सुनकर स्वजन जागे और किसी तरह सांप को पकड़ा। सांप को पकड़कर प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया। इसके बाद किशोर को सीएचसी ले जाया गया। वहां पर एएसवी (एंटी स्नेक वेनम) लगाने के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP में एक ही परिवार को बार-बार डस रहा सांप, भाई को 5 और बहन को 3 बार बना चुका है निशाना

स्वजन किशोर को लेकर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां किशोर को 10 वायल्स एएसवी लगाई गई। किशोर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके साथ ही सांप से डसा एक चार वर्षीय बच्चा भी इमरजेंसी पहुंचा। बच्चे में जहर के लक्षण नहीं थे। इसलिए उसे चेकअप के बाद घर भेज दिया गया। मेडिकल कालेज से एमएस डा. धीर सिंह ने बताया कि सांस में दिक्कत होने के बाद एएसवी की डोज देने के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया। सांप काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सोते समय बिस्तर पर चढ़ा सांप, पिता-पुत्र को डसा; तीन साल के बच्‍चे की मौत