Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोलेस्ट्राल घटाने के चक्कर में बिगड़ रहा हार्मोनल संतुलन, बचाव के लि‍ए यह रखें ध्‍यान

    By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 06:28 AM (GMT+05:30)

    Bulandshahr News : कोलेस्ट्राल कम करने के प्रयास में लोग अक्सर अच्छे कोलेस्ट्राल (HDL) को भी घटा देते हैं, जिससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। इससे ह ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो (Picture Courtesy: Freepik)

    प्रतीकात्‍मक फोटो (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. टोटल कोलेस्ट्राल कम करने में अच्छा कोलेस्ट्राल भी कम हो रहा

    2. हार्मोन संतुलन बिगड़ने से हड्डियां व मांसपेशियां कमजोर हो रहीं।

    जगमोहन शर्मा, बुलंदशहर। कोलेस्ट्राल घटाने के चक्कर में लोग हार्मोंस का संतुलन बिगाड़ ले रहे हैं। टोटल कोलेस्ट्राल कम करने में अच्छा कोलेस्ट्राल एचडीएल भी कम हो जा रहा है। इससे अस्थियां कमजोर होने के साथ ही शरीर की ताकत भी कम हो रही है। नतीजतन मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, हड्डियों को जोड़ों और कमर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। दवा देने के साथ ही चिकित्सक खानपान सुधारने की सलाह दे रहे हैं।

    कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज के हड्डी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. गौरव देव शर्मा ने बताया कि शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण, विटामिन डी, एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोंस और भोजन पचाने के लिए पित्त निर्माण के लिए कोलेस्ट्राल की आवश्यकता होती है। देखने में आ रहा है कि हृदय रोगियों के साथ ही आम व्यक्ति भी स्वयं जांच कराकर कोलेस्ट्राल बढ़ा होने पर दवाएं ले रहे हैं।

    इससे कुछ टोटल कोलेस्ट्राल घटाने पर खराब के साथ अच्छा कोलेस्ट्राल घटने के केस सामने आ रहे हैं। इससे नई समस्या खड़ी हो रही है। पिछले दो साल में इस दिक्कत के 500 से अधिक रोगियों की हिस्ट्री का अध्ययन किया तो लो कोलेस्ट्राल की दिक्कत मिली। इसमें 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में अधिक दिक्कत मिली। मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, हड्डियों को जोड़ों और कमर में दर्द आदि समस्या लेकर आए थे।

    जांच कराई गई तो उनके लो एचडीएल कोलेस्ट्राल निकला है। टोटल कोलेस्ट्राल 300 के नीचे था। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय पटेल का कहना है कि इसके चलते महिलाओं में जल्दी रजोनिवृत्ति की समस्या हो रही है। पुरुषों का स्पर्म काउंट घट सकता है और नंपुसकता आती है।

    खबरें और भी

    अच्छा कोलेस्ट्राल बढ़ाएं, खराब घटाएं

    हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनुभव शर्मा ने बताया कि ड्रिंक, जंक फूड, मिठाई, शराब आदि से खराब कोलेस्ट्राल एलडीएल बनता है। इससे कार्टिसोल बनता है जिससे नींद खराब होती है। इससे सेक्स और दूसरे हार्मोंस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अच्छा कोलेस्ट्राल एचडीएल बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम करें। जैतून का तेल, बादाम, अखरोट, अलसी चिया के बीज, फैटी मछली, ओट्स, सेब, खट्टे फल और फलियां लें। गाय का भी खा सकते हैं। वजन नियंत्रित रखें।

    कोलेस्ट्राल करता है यह कार्य

    कोलेस्ट्राल कोशिकाओं की स्वस्थ झिल्ली बनाता है। स्टेरायड हामास-एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और कार्टिसोल बनाता है। शरीर की विटामिन डी बनाने में मदद करता है। मरीजों में महिलाओं में एस्ट्रोजन और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी की समस्या भी हो रही है।

    लो कोलेस्ट्राल होने के कारण हो रही ये परेशानि‍यां

    कुपोषण, अपौष्टिक आहार का सेवन, कुछ जेनेटिक बीमारियां, लिवर रोग, थायराइड की समस्या और गंभीर बीमारी आदि। लो कोलेस्ट्राल होने के कारण चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित न होना, उग्रता, अवसाद, एंजाइटी, नर्वसनेस, हेमरेजिक ब्रेन स्ट्रोक, मस्तिष्क में खून का रिसाव, समय के पहले प्रसव, कम वजन का बच्चा, थकान, हार्ट फेल की समस्या हो रही है।